• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Asad Encounter: मिट्टी में मिल गया माफिया अतीक का बेटा ‘असद’, यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

by Abhishek Seth
April 13, 2023
in देश-विदेश
0
Asad Encounter: मिट्टी में मिल गया माफिया अतीक का बेटा ‘असद’, यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर
0
SHARES
199
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Asad Encounter: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद व शूटर गुलाम को पुलिस ने गुरुवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम था। एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के झांसी में पारीछा डैम के पास STF ने किया। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के पास से विदेशी हथियार मिले हैं।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि इनपुट थे कि रास्ते में ही काफिले पर हमला करके अतीक को छुड़ाने की प्लानिंग की जा रही है। इसे देखते हुए भारी फोर्सेस लगाई गई थी।

#WATCH आज 12:30 से 1 बजे के बीच में एक सूचना के आधार पर कुछ लोगों को रोका गया तो दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने वाले दो लोग घायल हुए और बाद में इनकी मृ्त्यु हो गई। इनकी पहचान असद अहमद और गुलाम के रूप में हुई। अभियुक्तों के पास से… pic.twitter.com/uVeIkDPsnj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023

STF की कार्रवाई के दौरान अतीक की प्रयागराज में पेशी चल रही थी। बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर वो रोने लगा। गला सूखा तो पानी मांगा और सर पकड़कर बैठ गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अतीक अपने बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर बेहोश हो गया।

बता दें कि 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से असद और गुलाम मोहम्मद फरार चल रहे थे। यूपी STF लगातार उन्हें ट्रेस कर रही थी।गुरुवार को झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर कार्रवाई की गई। असद और गुलाम के एनकाउंटर को डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल ने लीड किया। STF के DIG अनंत देव तिवारी ने कहा, ‘असद और गुलाम को हमारी टीम ने मार गिराया है। इनके पास से पिस्टल, रिवाल्वर और विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।’

थैंकयू योगी जी

एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को गोली मार दी। आज की कार्रवाई से हमलोगों को थोड़ी शांति मिली है। मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए। ये जो 2 एनकाउंटर हुए हैं। उन्हें पाप की सजा मिली है। देर है, अंधेर नहीं। योगी जी को धन्यवाद।

पुलिस ने पूरा सहयोग किया: जाया पाल, उमेश की पत्नी

इस एनकाउंटर के बाद उमेश की पत्नी जया पाल का भी बयान आया है। जया पाल ने भी मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है। पुलिस ने बहुत सहयोग किया।’

#WATCH मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है…पुलिस ने बहुत सहयोग किया: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल, प्रयागराज pic.twitter.com/NMKCmukgT4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023

आरोपियों को पकड़ना आसान नहीं था

यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने कहा कि हमें जानकारी थी कि इनके पास विदेशी हथियार हैं। हम तैयार हैं। जिस तरह इस गैंग ने उमेश पाल और उनके गनर्स को मारा था, इन आरोपियों को पकड़ना आसान नहीं था। दोनों के पास से बिरितिश बुलडॉग रिवाल्वर और वाल्थर पिस्टल मिली है। ये हथियार रेयर हैं। सामान्यत: मिलते नहीं हैं।

भाजपा न्यायालय में विश्वास नहीं रखती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा है, ‘झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।’

झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है।

भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 13, 2023

अब तक हुए 4 एनकाउंटर

4 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में अब तक यूपी पुलिस 4 शूटर्स का एनकाउंटर कर चुकी है। पहला एनकाउंटर प्रयागराज में ही 27 फरवरी को अरबाज का हुआ था। अरबाज को हत्याकांड के समय ड्राईवर का काम दिया गया था। वह अतीक के खास गुर्गों में से एक था। अरबाज उस क्रेटा कार को चला रहा था, जिससे बदमाश उमेश पाल के घर तक पहुंचे थे। इसमें असद भी था।

वहीँ दूसरा एनकाउंटर 6 मार्च को हुआ था। इसमें उमेश पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके अलावा, असद और गुलाम का गुरुवार को एनकाउंटर हुआ। यानी, अब तक इस मामले में 4 एनकाउंटर हो चुके हैं। अतीक के परिवार की मदद करने वाले 3 आरोपियों और करीबियों के घर पर बुलडोजर भी चल चुका है।

अतीक के बेटे असद का उमेश हत्याकांड में शूटिंग करते हुए वीडियो सामने आया था। इसे प्रयागराज पुलिस ने जारी किया था।

Related Posts:

  • akhilesh,owaisi and yogi
    Asad Ahmed Encounter: असद और गुलाम के एनकाउंटर पर…
  • ateek ahmed murder
    Atiq Ahmed: माफिया से नेता बने अतीक के जुर्म की…
  • ateek-ahmed-shot-dead
    Ateek Ahmed Shot Dead: आरोपियों का बयान- 'फेमस होने…
  • WhatsApp Image 2023-03-21 at 7.53.51 PM
    बड़ी कार्रवाई: अतीक के दफ्तर पर पुलिस की छापेमारी,…
  • BHADKE YOGI
    उमेश पाल हत्याकांड पर CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज,…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
Tags: akhilesh yadavASAD ENCOUNTERateek ahmedateek’s son asad encounteratique ahmedcm yogi on ateek ahmeddon ateek ahmedmafia ateek ahmedmafia atique ahmedprayagraj shootoutumesh pal murderumesh pal murder mysteryup police encounter todayअतीक अहमदअतीक के बेटे असद का एनकाउंटरडॉन अतीक अहमदमाफिया अतीक अहमद
Previous Post

महराजगंज में मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत

Next Post

भारत गौरव ट्रेन से स्थानीय एवं क्षेत्रीय पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा

Next Post
भारत गौरव ट्रेन से स्थानीय एवं क्षेत्रीय पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा

भारत गौरव ट्रेन से स्थानीय एवं क्षेत्रीय पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.