• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home अजब गजब

इन देश के लोगों की उम्र हो जाएगी कम, सभी लोग हो जाएंगे 2 साल छोटे

by Jansandesh Times
December 12, 2022
in अजब गजब
0
इन देश के लोगों की उम्र हो जाएगी कम, सभी लोग हो जाएंगे 2 साल छोटे
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक पहेली है कि कौन सी ऐसी चीज है जो सदा बढ़ती है कम नहीं होती। इसका उत्तर है उम्र! उम्र को लेकर यहीं धारणा रही है कि ये कभी कम नहीं होती पर अब एक देश में लोगों की उम्र कम होने जा रही हैं। हम जिस देश की बात कर रहे है उसका नाम है दक्षिण कोरिया। ये देश जनवरी 2023 से अपने नागरिकों की उम्र करने करने जा रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर दुनिया भर की मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये कैसे संभव है। चलिए हम आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है और कैसे वहां के लोग 2 साल छोटे होने वाले हैं।

दक्षिण कोरिया में है उम्र जानने के 3 तरीके

आपको बता दें कि गुरुवार को दक्षिण कोरियाई सरकार ने लोगों की उम्र गणना के लिए एक नया कानून पारित किया। इसका उद्देश्य देश में उम्र की गणना कैसे की जाए, उसका मानकीकरण करना है। इससे पहले ये जानना जरूरी है कि इस देश में उम्र की गणना कैसे होती है। दक्षिण कोरिया में उम्र की गणना अन्य देशों से काफी अलग है। वर्तमान में दक्षिण कोरियाई लोगों के उम्र की गणना एक तरीके से नहीं, बल्कि तीन-तीन तरीकों से की जाती है। इसमें एक अंतरराष्ट्रीय उम्र, एक कोरियाई उम्र और तीसरा कैलेंडर। दक्षिण कोरिया में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसे उसी समय एक साल का माना जाता है। वहीं जब नया साल आता है तो बच्चे की उम्र में एक साल और जुड़ जाता है यानी वह 2 साल का हो जाता है। ऐसे में तीन तरीकों से उम्र मापने की वजह से कई बार भ्रम की स्थिति बन जाती है। इसे अब रोकने के लिए ही सरकार यह कानून लेकर आई है और अब इस कानून के तहत जून 2023 से सभी ऑफिशियल डॉक्युमेंट्स में मानक अंतरराष्ट्रीय उम्र का इस्तेमाल जरूरी होगा।

प्रामाणिक पद्धति का होगा अमल

ऐसे में इन तमाम तरीकों को हटाकर एक प्रामाणिक पद्धति लाने के लिए दक्षिण कोरियाई संसद जून 2023 से सभी आधिकारिक दस्तावेजों में मानक अंतरराष्ट्रीय आयु का उपयोग अनिवार्य करने का फैसला किया है। इस नियम के बाद देश में किसी भी सरकारी कागज में लोगों की तीन-तीन उम्र की जगह बाकी देशों के नागरिकों की तरह सिर्फ एक उम्र ही लिखी जाएगी। इसका मतलब ये है कि इस देश की 5.7 करोड़ नागरिकों की उम्र एक या दो साल कम करने जा रहा है। हालांकि, यह केवल कागजों पर ही रहेगा। 

राष्ट्रपति चुनाव का था अहम मुद्दा

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल उम्र की गणना की इस प्रणाली को बदलने पर हमेशा जोर देते रहे हैं। यहां तक चुनाव के दौरान उन्होंने पद मिलने पर पारंपरिक व्यवस्था को समाप्त करने की बात कही थी। वहीं राष्ट्रपति चुनाव ट्रांजिशन कमेटी के प्रमुख ली योंग-हो ने भी हाल ही में कहा था कि नई सरकार दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह देश में भी उम्र-गणना प्रणाली को लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा, उम्र की गणना का यह तरीका स्कूलों में प्रवेश लेते समय, खासकर विश्वविद्यालयों और देश के बाहर नौकरियों में कई समस्याएं पैदा करता है। 

कोविड के समय उठी थी इसकी मांग

गौरतलब है कि पारंपरिक व्यवस्था को खत्म करने की मांग ने इस साल जनवरी में कोविड टीकाकरण के समय जोर पकड़ा। इस बीच स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कोविड टीकाकरण के लिए जारी गाइडलाइंस में इंटरनेशनल एज सिस्टम के साथ ही कोरियन एज सिस्टम को भी शामिल कर लिया है। इससे उम्र को लेकर लोगों में काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इस वजह से राष्ट्रपति चुनाव में यह एक अहम मुद्दा बन गया था। दक्षिण कोरिया के सांसदों ने उम्र की गणना के पारंपरिक तरीके कोरियाई युग को खत्म करने के लिए गुरुवार को मतदान किया।

Previous Post

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चखा बनारसी कचौड़ी जलेबी का स्वाद

Next Post

वाराणसी में व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन: जीएसटी विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने कफन ओढ़कर किया प्रदर्शन

Next Post
वाराणसी में व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन: जीएसटी विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने कफन ओढ़कर किया प्रदर्शन

वाराणसी में व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन: जीएसटी विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने कफन ओढ़कर किया प्रदर्शन

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights