• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Agra में सीएम योगी ने दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा – बांग्लादेश वाली गलती…

by Abhishek Seth
August 26, 2024
in देश-विदेश
0
Agra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra News: ‘हिंदू बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए।’ उक्त बातें सीएम योगी ने सोमवार को आगरा में कहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का सोमवार को अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत होगा, जब हम सब एक होंगे। बंटेंगे तो कटेंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे- नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।

राष्ट्र वीरों को सम्मान दे रही सरकार

सीएम योगी ने राधे- राधे कहकर जनसभा में लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर को नमन करते हुए मौजूद लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लगता है कि यह मूर्ति 10 साल से मेरा इंतजार कर रही थी। मेरे ऊपर उनकी कृपा आ गई। मुझे यहां आने का अवसर भी तब मिला, जब कृष्ण कन्हैया का जन्म हो रहा है। हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की आगरा में भव्य प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण ऐसे समय में कर रहे हैं, जब हम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दर्ज काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं।

Agra

देश की आजादी में 9 अगस्त 1925 में लखनऊ में पं. राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने ट्रेन एक्शन की घटना को अंजाम देकर उस समय अंग्रेज हुकूमत को चुनौती दी थी। उस समय ट्रेन एक्शन में क्रांतिकारियों में 4600 रुपए मिले थे, लेकिन क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने और सजा दिलाने में अंग्रेजों ने 10 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन तब भी भारत की आजादी की लड़ाई कमजोर नही पड़ी।

विदेशी हुकूमत की चूलों को हिलाने के लिए भारत माता के इन महान सपूतों ने लगातार कार्य किया। उन्हें सम्मान देने, उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने और उनका स्मरण करने के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष के बहाने भारत के सभी राष्ट्र नायकों, राष्ट्रवीरों को सम्मान दे रहे हैं।

Agra: दुर्गादास के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं आमजन

सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग थे, जिन्होंने मुगलों और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था, लेकिन हम जिन राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का नाम ले रहे हैं। एक बार राजस्थान जाइए, देखिए उनकी पूजा होती है। जोधपुर में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है। मैं इसी श्रद्धा के भाव को मजबूत करने के लिए आया हूं।

जहां दुर्गादास जैसे वीर, वहां कोई विदेशी आक्रांता कैसे कब्जा कर सकता

सीएम योगी ने कहा कि हम इतिहास जानते हैं। औरंगजेब का इस आगरा से भी कुछ संबंध था। इसी आगरा में हिंदवी पद बादशाही के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे, लेकिन तुझे हिंदुस्तान पर कब्जा नहीं करने देंगे। राजस्थान में महाराजा जसवंत सिंह इस मोर्चे को संभाल रहे थे।

महाराजा जसवंत सिंह के महत्वपूर्ण सेनापति राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी थे। औरंगजेब ने कई बार कोशिश की, लेकिन कब्जा नहीं कर पाया। क्योंकि जहां राष्ट्रवादी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जैसे वीर हों, वहां कैसे कोई विदेशी आक्रांता कब्जा कर सकता है। यही हुआ भी, लेकिन औरंगजेब दुष्ट था, चालबाज था। उसने एक चाल चली। महाराजा दशरथ सिंह से संधि कर ली।

उसने कहा कि हम जोधपुर रियासत में कुछ नहीं करेंगे, लेकिन आप हमारा सहयोग कीजिए। उसने लालच दिया और कहा कि अफगानी हिंदुस्तान पर कब्जा होने जा रहा है। आपको मोर्चा संभालना पड़ेगा। वो धोखे से ले गया और उनकी हत्या कर दी।

Agra

क्रांतिकारियों ने कमजोर नहीं होने दी आजादी की लड़ाई

सीएम योगी ने कहा कि देश की आजादी के लिए 9 अगस्त 1925 में लखनऊ में पं. राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना को अंजाम देकर अंग्रेजी हुकुमत को चुनौती दी थी। उस समय अंग्रेजी हुकूमत हिल गई थी। ट्रेन एक्शन में इन क्रांतिकारियों को महज 4,600 रुपए मिले थे। लेकिन, उन्हें गिरफ्तार करके, सजा दिलाने के लिए अंग्रेजों ने 10 लाख रुपए खर्च कर दिए। लेकिन तब भी आजादी की लड़ाई कमजोर नहीं पड़ी।

आगरा में कला, विश्वास और समर्पण है

सीएम योगी ने आगरा के लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा- आगरा के रज-रज में, कण-कण में भगवान कृष्ण का वास है। यहां कला है, विश्वास है, आस्था और समर्पण है। यह विश्वास और आस्था, कला-संस्कृति राष्ट्र प्रतिष्ठा के साथ आगे बढ़नी चाहिए।

Highlights

  • राष्ट्र वीरों को सम्मान दे रही सरकार
  • Agra: दुर्गादास के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं आमजन
  • जहां दुर्गादास जैसे वीर, वहां कोई विदेशी आक्रांता कैसे कब्जा कर सकता
  • क्रांतिकारियों ने कमजोर नहीं होने दी आजादी की लड़ाई
  • आगरा में कला, विश्वास और समर्पण है
  • इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य, धर्मवीर प्रजापति, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर, कार्यक्रम संयोजक व विधायक जीएस धर्मेश, रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, चौधरी बाबूलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।

    Subscribe our channel

    Previous Post

    Nagar Nigam Action: काम में बरती लापरवाही, नगर आयुक्त ने जलकल के जेई को हटाया

    Next Post

    Varanasi: सड़क दुर्घटना में दरोगा व सिपाही घायल, ड्यूटी पर जाते समय कार ने मारी टक्कर

    Next Post
    Varanasi

    Varanasi: सड़क दुर्घटना में दरोगा व सिपाही घायल, ड्यूटी पर जाते समय कार ने मारी टक्कर

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: होटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    • Mirzapur: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की फोन पर बात
    • Asian Games 2026: भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड! पाकिस्तान को 19 रन से हराया
    • Varanasi: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ – सपा 8 अक्टूबर को करेगी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन
    • राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान; बोले- राहुल गांधी हों अगले PM
    • पूर्व CBI निदेशक एम.नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
    • Varanasi में विवाद के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गोली, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
    • BJP प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा ने किया नामांकन, शिक्षकों के मान-सम्मान और पुरानी पेंशन की बहाली का उठाया मुद्दा
    • Nepal में बड़ा हादसा: नाले में पलटी बस, छह की मौत और 10 घायल, काठमांडू जा रही थी गाड़ी
    • UP कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष,आराधना मिश्रा ‘मोना’ की हुई ताजपोशी

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: होटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    • Mirzapur: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की फोन पर बात
    • Asian Games 2026: भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड! पाकिस्तान को 19 रन से हराया
    • Varanasi: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ – सपा 8 अक्टूबर को करेगी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन
    • राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान; बोले- राहुल गांधी हों अगले PM
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • गोरखपुर
        • कानपुर
        • आजमगढ़
        • गाजीपुर
        • चंदौली
        • जौनपुर
        • बलिया
        • भदोही
        • मऊ
        • मिर्जापुर
        • सोनभद्र
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • भोजपुरी
      • टीवी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव