Varanasi: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के तहत नवरात्रि के छठे दिन शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों को चौबेपुर थाने का भ्रमण कराया गया। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा व्यवस्था और थानों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से व्यावहारिक रूप से अवगत कराना था।
भ्रमण के दौरान चौबेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बच्चियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्याओं (Varanasi) का पूजन किया जाता है, ऐसे में थाने पर बच्चियों का आगमन इस बात का प्रतीक है कि यहाँ साक्षात माता का आगमन हुआ है। उन्होंने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल व सफल भविष्य की मंगलकामना की।

प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नवरात्रि के छठे दिन बच्चियों को थाने का भ्रमण कराने का कार्यक्रम तय किया गया था। इसी के तहत बच्चों को चौबेपुर थाने लाया गया, जहाँ पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
Varanasi: इन विभागों का किया गया भ्रमण
मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला कांस्टेबल (Varanasi) खुशबू नायक, किरण पटेल और शिल्पा गुप्ता ने बच्चों को थाने के अंदरूनी कामकाज से रूबरू कराया। टीम ने बच्चों को महिला हेल्प डेस्क और शिकायत डेस्क जहाँ महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज कराती हैं सीसीटीएनएस कक्ष और कार्यालय डिजिटल पुलिसिंग और रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया
ये भी पढ़ें:- अतिसंवेदनशील घोषित हुआ नमो घाट, आम लोगों की आवाजाही पर रोक
मालखाना और अभिलेखागार महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेजों को दिखाया इस दौरान छात्राओं (Varanasi) को महिला सुरक्षा से जुड़ी तमाम सरकारी हेल्पलाइन और पुलिस व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। भ्रमण के अंत में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप शिक्षण सामग्री स्टेशनरी आदि उपहार में दी।
