• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल खान-पान

पालक वाले दम आलू-स्पेशल मौके के लिये स्पेशल सब्जी

by Lucknow Tutorial Team
June 24, 2023
in खान-पान, लाइफस्टाइल
0
पालक वाले दम आलू-स्पेशल मौके के लिये स्पेशल सब्जी
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आप भी बनाइए पालक वाले दम आलू

खास मौकों के लिये आज हम बनाने जा रहे हैं पालक वाले दम आलू। पालक वाले दम आलू बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है और झटपट बनकर तैयार हो जाएगी। 

पालक वाले दम आलू

पालक वाले दम आलू के लिये आवश्यक सामग्री

पालक – 1/2 किलो

चीनी – 1 छोटी चम्मच

नमक – 1 छोटी चम्मच

उबले आलू – 7, छोटे

नमक – 1/2 छोटी चम्मच

बड़ी ईलायची – 1

काली मिर्च – 5

लौंग – 2

तेल – 3 बड़े चम्मच

जीरा – 1/2 छोटी चम्मच

तेज पत्ता – 1

हरी मिर्च – अदरक – 1 छोटी चम्मच

बेसन – 1 छोटी चम्मच

कसुरी मेथी – 1 बड़े चम्मच

दही – 1/2 कप

काजू – 15

नमक – 1/2 छोटी चम्मच से ज़्यादा

चीनी – 1 छोटी चम्मच

मलाई – 2 बड़े चम्मच

हरा धनिया

पालक की प्यूरी बनाने की विधि

भगोने में ½ लीटर पानी, 1 छोटी चम्मच चीनी और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर उबालिये।  पानी में उबाले आने पर, इसमें ½ किलो पालक को अच्छे से धो कर-सुखा कर डंडियां हटा कर डालिये।  अब इसे 3-4 मिनट पकाएं, दो मिनट बाद एक बार पलट ज़रूर लें।

समय पूरा होने पर पालक पक कर तैयार हो जाएगा, इसे छान कर इसपर ठंडा पानी डालिये।  फिर इसे छलनी में ही ठंडा होने रख दीजिये।  ठंडा होने पर मिक्सर जार में डाल कर इसे बारीक पीस लीजिये।  इस तरह पालक की प्यूरी बनकर तैयार हो जाएगी।

आलू भूनने की विधि-

 7 छोटे आलू उबाल कर छील लीजिये।  फिर इनको दो हिस्सों में काट लीजिये।  इन पर ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला दीजिये।  फिर खलवट्टे में 1 बड़ी इलायची छील कर, 5 काली मिर्च और 2 लौंग डाल कर दरदरा कूट लीजिये।

अब पेन में 3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये।  गरम तेल में कटे हुए आलू डाल कर लो-मीडियम फ्लेम पर नीचे से सेखिये।  फिर इन्हें पलट कर चारों ओर से हल्का गोल्डन होने तक सेकिये।  सिक जाने पर इन्हें निकाल लीजिये।

पालक वाले दम आलू बनाने की विधि –

उसी पेन में बचे हुए तेल को गरम कीजिये।  फ्लेम एकदम लो करके गरम तेल में ½ छोटी चम्मच जीरा, 1 तेजपत्ता, दरदरे कुटे मसाले और 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का भूनिये।  फिर इसमें 1 छोटी चम्मच बेसन डाल कर हल्का भूनिये।

भुन जाने पर इसमें 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी क्रश करके डालिये।  अब ½ कप दही और 15 काजू को पीस लीजिये।  फ्लेम बंद करके काजू दही का पेस्ट पेन में डाल कर अच्छे से मिलाएं।  फिर फ्लेम जला कर, मसाले के तेल छोड़ने तक इसे लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिये।

मसाले से तेल अलग होने पर इसमें पालक प्यूरी और ½ कप पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं।  फिर इसमें ½ छोटी चम्मच से थोड़ा ज़्यादा नमक और 1 छोटी चम्मच चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं।  ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें भुने उसे आलू डाल कर अच्छे से मिलाएं।

अच्छे से मिल जाने पर इसमें 2 बड़े चम्मच घर की निकली मलाई डाल कर अच्छे से मिलाएं।  फिर इसे ढक कर 5 मिनट लो फ्लेम पर पकाएं।  5 मिनट के बाद इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिला कर फ्लेम बंद कर दीजिये।  इस तरह पालक वाले दम आलू बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये।

सावधानी –

चीनी चाहें तो हटा सकते हैं।

ग्रेवी को लो फ्लेम पर ही पकाना है।

Anupama Dubey

Tags: खान-पानपालक वाले दम आलूपालक वाले दम आलू इन हिन्दीलाइफस्टाइलस्पेशल पालक वाली सब्जी
Previous Post

त्वचा के लिए ग्लिसरीन के कई फायदे, आप भी जाने और इस्तेमाल में लाऐं 

Next Post

भगवान विष्णु के व्दारा गंडभेरुंड अवतार लेने की कथा

Next Post
भगवान विष्णु के व्दारा गंडभेरुंड अवतार लेने की कथा

भगवान विष्णु के व्दारा गंडभेरुंड अवतार लेने की कथा

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights