• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Saturday, October 3, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

हिंदू धर्म के अनुसार 8 प्रकार के विवाह

by Lucknow Tutorial Team
May 27, 2023
in धर्म कर्म
0
हिंदू धर्म के अनुसार 8 प्रकार के विवाह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदू धर्म में विवाह को सात जन्मों का बंधन माना गया है जिसमें दो आत्माओं का मिलन होता है। विवाह को सोलह संस्कारों में से पंद्रहवां संस्कार बताया गया हैं जिसमें एक व्यक्ति अपने ब्रह्मचर्य जीवन से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करता है। इसके साथ ही मनुस्मृति में विवाह को उनके प्रकार के अनुसार आठ भागों में विभाजित किया गया है। इन्हीं के आधार पर विवाह करने की परंपरा रही है। आज हम आपको विवाह के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से बताएँगे।

हिंदू धर्म में विवाह के 8 प्रकार

1.ब्रह्म विवाह
ब्रह्म विवाह को सर्वश्रेष्ठ विवाह माना गया हैं जिसमें दो परिवारों का मिलन होता है। ब्रह्म विवाह की सबसे बड़ी विशेषता कन्यादान मानी जाती है। ब्रह्म विवाह के लिए वर व वधु दोनों का ब्रह्मचर्य आश्रम से गृहस्थ आश्रम में आना आवश्यक होता है अर्थात उनकी आयु पच्चीस वर्ष से अधिक होनी चाहिए। ब्रह्म विवाह होने के लिए दोनों का एक वर्ण का होना आवश्यक है।

इसमें सर्वप्रथम वर के परिवार वाले रिश्ता लेकर वधु के घर जाते है तथा विवाह का प्रस्ताव रखते है। जब वधु के परिवार से सहमति मिल जाती है तो रिश्ता पक्का माना जाता है। इसके पश्चात पूरे विधि-विधान से तथा वैदिक मंत्रों के साथ विवाह करवाया जाता है जिसमें वधु के पिता के द्वारा कन्यादान कर दिया जाता है। कन्यादान के पश्चात वह स्त्री अब वर पक्ष की मान ली जाती है तथा उसे अब वही रहकर अपने जीवन के कर्तव्य पूर्ण करने होते है।

2.प्रजापत्य विवाह
प्रजापत्य विवाह में वधु के माता-पिता विवाह के लिए उसकी सहमति नही लेते हैं तथा छोटी आयु में ही उसका विवाह संपन्न करवा देते हैं। इसमें कन्या का पिता अपनी पुत्री को वर को सौंपने की बजाये उसके पिता को सौंपता है। इसलिये विवाह के पश्चात वह अपने ससुराल चली जाती है।

चूँकि वह अभी छोटे ही होते है तो वधु को घर में कन्या के तौर पर ही रखा जाता है तथा गृहस्थ जीवन शुरू होने पर उन्हें एक साथ रहने की अनुमति मिल जाती है। यह ब्रह्म विवाह का ही एक स्वरुप होता है बस इसमें विवाह पहले करवा दिया जाता है।

3.दैव विवाह
यह भी एक तरह से ब्रह्म विवाह का ही रूप है लेकिन इसमें कोई धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि नही होता था। यह तब किया जाता था जब कोई व्यक्ति अपनी कन्या का विवाह करवाने में अक्षम होता था तथा उसके पास इतना धन नही होता था या कन्या का विवाह एक निश्चित आयु सीमा के भीतर नही हो पा रहा हो या उसके लिए कोई उचित वर न मिल पा रहा हो।

उस स्थिति में वह अपनी कन्या का विवाह किसी सिद्ध पुरुष या ज्ञानी व्यक्ति से करवा देते थे अर्थात वह धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि में अपनी कन्या का दान कर देता था। इसे ही दैव विवाह की संज्ञा दी गयी है। यद्यपि धर्मशास्त्रों में दैव विवाह को जहाँ तक हो सके ना करने को कहा गया है लेकिन स्थिति के अनुसार इसका करना उचित समझा जाता था।

4.आर्श विवाह
यह सामान्यतया वह विवाह होता था जिसमें वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष से विवाह के बदले में उन्हें गाय तथा बैल देते थे। इसमें किसी प्रकार के धन का आदान-प्रदान नही होता था। इसलिये इसे गोदान विवाह भी कहा जाता था। यह मुख्यतया आदिवासी या निर्धन परिवारों की सहायता करने के उद्देश्य से भी किया जाता था। इस विवाह के द्वारा वर पक्ष कन्या शुल्क के रूप में गाय का दान करते थे।

5.गंधर्व विवाह
इसे आज के समय के अनुसार प्रेम विवाह भी कहा जा सकता है। यह वह विवाह होता था जिसमें एक पुरुष तथा स्त्री एक दूसरे को पसंद करते थे लेकिन इसमें उनके परिवारों की सहमति नही होती थी। इसलिये उनकी आज्ञा के बिना यह विवाह किया जाता था तब इसे गंधर्व विवाह की संज्ञा दी गयी है। इसमें वे किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान के बिना विवाह कर लेते थे। इतिहास में देखा जाये तो महाराज दुष्यंत का शकुंतला से हुआ विवाह गंधर्व विवाह की श्रेणी में ही आता है।

6.असुर विवाह
इस विवाह को उचित विवाह की श्रेणी में नही रखा जाता था। यह सामान्यता निर्धन परिवारों की कन्याओं के साथ ज्यादा होता था जिसमें एक कन्या से विवाह के लिए उसका मूल्य चुकाया जाता था। इसमें वर पक्ष के द्वारा वधु पक्ष के लोगों को उनकी आवश्यकता से अधिक धन देकर कन्या का सौदा कर लेते थे तथा विवाह संपन्न हो जाता था।

यह सामान्यता उस स्थिति में होता था जब पुरुष में या तो कोई दोष हो, नीची जाति का हो या उस कन्या के लायक न हो जैसे कि उससे आयु में बड़ा होना या कोई अन्य कारण। शास्त्रों में इस विवाह को अच्छा नही माना गया है।

7.राक्षस विवाह
जब कोई पुरुष तथा महिला एक दूसरे को पसंद करते हो तथा वर पक्ष के परिवार वाले इससे सहमत हो लेकिन वधु पक्ष के असहमत तब कन्या की पसंद को देखते हुए उससे विवाह कर लेना राक्षस विवाह की श्रेणी में आता था।

भगवान श्रीकृष्ण का भी राक्षस विवाह हुआ था जिसमें रुकमनी को वे पसंद थे लेकिन उनके घरवाले इसके लिए तैयार नही थे। तब श्रीकृष्ण ने रुकमनी को भगाकर उनसे विवाह किया था। इसके अलावा अन्य प्रसिद्ध उदाहरणों में भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा का अर्जुन से विवाह तथा महाराज पृथ्वीराज चौहान का सयोंगिता से विवाह भी राक्षस विवाह ही था।

8.पैशाच विवाह
इस विवाह को सबसे अधिक अनुचित विवाह की श्रेणी में रखा गया है। यह तब किया जाता था जब कोई कन्या या तो अपने होश में नही है या गहरी निद्रा में है या जबरदस्ती उसका विवाह किसी और से करवा दिया गया हो, उस विवाह को पैशाच विवाह की श्रेणी में रखा गया है।

यह विवाह अनुचित विवाह ही होता था जिसमे एक कन्या की सहमति के बिना किसी पराये पुरुष से उसका विवाह जबरदस्ती करवा दिया जाता था तथा जब उसे होश आता था तब उसे अपने विवाहित होने का पता चलता था।

Anupama Dubey

Tags: 8 प्रकार के विवाहहिंदू धर्महिंदू धर्म में 8 प्रकार के विवाह
Previous Post

बिना पार्लर जाये घर पर कैसे करें Hair Smoothening? जाने ये आसान तरीका

Next Post

कार्डियक अरेस्ट से हुई ‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे की मौत, जाने-गर्मी मे कैसे रखें दिल का ख्याल

Next Post
कार्डियक अरेस्ट से हुई ‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे की मौत, जाने-गर्मी मे कैसे रखें दिल का ख्याल

कार्डियक अरेस्ट से हुई ‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे की मौत, जाने-गर्मी मे कैसे रखें दिल का ख्याल

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • New Delhi: जंतर-मंतर बना छावनी, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन; 500 से ज्यादा हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद
  • Varanasi: 161 टन का ‘महाबॉयलर’ पहुंचा चौबेपुर, देखने उमड़ी भीड़, रीलबाजों ने बनाया सोशल मीडिया स्टार
  • BHU में छात्राओं का आक्रोश मार्च: महिला सुरक्षा, भेदभाव और पितृसत्ता के मुद्दे पर उठाई आवाज
  • Varanasi: 97 साल बाद भी कैथी में जीवित हैं गांधी के पदचिह्न, गंगा-गोमती संगम तक निकली पदयात्रा
  • Varanasi: 200 टन का बॉयलर लेकर पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर, स्वर्वेद महामंदिर के सामने फुट ओवरब्रिज काटना पड़ा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव