• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home स्पेशल स्टोरी

भारत बनाम पाक: T20 World Cup में 7-1 का रिकोर्ड, हर मुकाबला लिखता है एक नई दास्तान

by Kajal Seth
February 15, 2026
in स्पेशल स्टोरी, खेल
0
T20 World Cup
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

T20 World Cup: जब-जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं रहता… वह जज़्बात बन जाता है। क्रिकेट की दुनिया में कुछ मुकाबले स्कोरकार्ड से नहीं, इतिहास से याद किए जाते हैं। भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में आमना-सामना ऐसा ही एक अध्याय है, जहाँ हर गेंद पर करोड़ों दिल धड़कते हैं, हर चौके पर सरहदें गूंजती हैं और हर विकेट पर भावनाएँ उफान मारती हैं। आज एक बार फिर ऐया मौका है जब दोनों टीमें फिर आमने-सामने हैं, तो आइए टी20 विश्व कप के मंच पर अब तक हुई इस महामुकाबले की पूरी कहानी पर एक नजर डालते हैं-

2007 में पहली बार आए आमने-सामने

T20 World Cup 2007 में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत हुई थी. दक्षिण अफ्रीका में ये मैच खेले गए थे और भारत ने जीत अपने नाम की थी. इसका बेहद नाटकीय रहा क्योंकि मैच टाई पर समाप्त हुआ, जिसके चलते ग्रुप चरण का पहला और एकमात्र बॉल-आउट हुआ। भारत के गेंदबाजों ने तीन बार स्टंप्स पर गेंद मारी, जबकि पाकिस्तान तीनों प्रयासों में चूक गया। बाद में उसी संस्करण में, भारत और पाकिस्तान का सामना फाइनल में फिर से हुआ, जहां भारत ने 5 रन की शानदार जीत हासिल करके दक्षिण अफ्रीका में पहला खिताब जीता।

2012 और 2014 में भी भारत का दबदबा कायम

  • ICC T20 World Cup 2012 (श्रीलंका):- भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हराया। विराट कोहली की संयमित बल्लेबाज़ी चर्चा में रही।
  • ICC T20 World Cup 2014 (बांग्लादेश):- फिर से भारत की जीत। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने मैच पलट दिया।

यहाँ तक टी20 विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड: 4 जीत, पाकिस्तान शून्य।

2016: ईडन गार्डन्स का रोमांच

ICC T20 World Cup 2016 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला हुआ। बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लेकिन विरत कोहली ने एक बार फिर जिम्मेदारी उठाई और भारत को जीत दिलाई। अब भारत पकिस्तान से 5–0 से आगे हो गया।

2021: पाकिस्तान का ऐतिहासिक पलटवार

अब मौका आया पकिस्तान के किस्मत चमकने का और ICC T20 World Cup 2021 में दुबई की पिच पर इतिहास बदला। बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को 10 विकेट से हराया। यह पहली बार था जब टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को मात दी। भारतीय फैंस के लिए यह झटका था, तो पाकिस्तान के लिए जश्न का ऐतिहासिक दिन। अब तक का यह रिकॉर्ड भारत की 5 बार जीत, पाकिस्तान की 1 बार जीत के नाम दर्ज हो चुका था।

2022: कोहली की 82 रन की पारी

ICC T20 World Cup 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ मुकाबला शायद इस प्रतिद्वंद्विता का सबसे रोमांचक मैच माना जाता है। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत संकट में था। तभी विराट कोहली की 82* रन की पारी—खासकर हारिस रऊफ की गेंद पर दो लगातार छक्के—ने मैच का रुख बदल दिया। आखिरी गेंद तक सांसें थमी रहीं और भारत ने अविश्वसनीय जीत दर्ज की।

2024 में न्यूयॉर्क के मैदान पर हुई भारत की जीत

2024 में भी आखिरी गेंद तक चली फाइट 2024 में न्यूयॉर्क के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी हार की कगार पर था। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में कमबैक कराया और पाकिस्तान को 113 रन ही बनाने दिए।

अब 2026 यानि आज का मुकाबला

हर नया मैच पुराने रिकॉर्ड से शुरू होता है, लेकिन उसका अंत नई कहानी लिखता है। आज जब भारत और पाकिस्तान फिर T20 World Cup के मंच पर उतरेंगे, तो सवाल वही होगा- क्या भारत अपनी बढ़त और मजबूत करेगा? या पाकिस्तान फिर से इतिहास दोहराएगा?

also read

वहीं भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 16 बार ही आमने-सामने हुईं। यानी इनके बीच इस फॉर्मेट में जितने मैच हुए हैं, आधे वर्ल्ड कप में खेले गए हैं। इन 16 मैचों में 13 बार भारत को जीत मिली है। पाकिस्तान सिर्फ तीन बार नतीजा अपने नाम कर पाया है।

Previous Post

Samajwadi Party: कांग्रेस छोड़कर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, अखिलेश यादव ने किया स्वागत

Next Post

UP Accident: आजमगढ़ में दो बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल   

Next Post
UP Accident

UP Accident: आजमगढ़ में दो बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल   

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights