• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Sunday, September 27, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Gorakhpur में जलभराव पर भिड़े बीजेपी पार्षद और रवि किशन, सपा-बसपा के तंज वाला VIDEO वायरल

by Jansandesh Times
September 27, 2026
in गोरखपुर
0
gorakhpur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur: जलभराव को लेकर बीजेपी पार्षद और सदर सांसद रवि किशन शुक्ला के बीच हुई फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बातचीत में शहर की जलनिकासी व्यवस्था और तरकुलानी से पानी निकासी को लेकर सवाल-जवाब हुए। इसी दौरान दोनों के बीच सपा और बसपा को लेकर राजनीतिक तंज भी सुनाई दिए।

वायरल वीडियो में बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और सांसद रवि किशन शुक्ला के बीच फोन पर बातचीत सुनाई दे रही है। (Gorakhpur) पार्षद शहर में जलभराव और तरकुलानी से जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सांसद से सवाल करते हैं। बातचीत के दौरान दोनों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस भी होती है।

सपा में शामिल होने पर सांसद का तंज

बातचीत के दौरान रवि किशन पार्षद (Gorakhpur) से कहते सुनाई देते हैं, “समाजवादी पार्टी ज्वाइन कई लिहल का? सपा वाली बात कर रहे हो, सपा के नेता हो गइल का?” इसके जवाब में विश्वजीत त्रिपाठी कहते हैं, “पानी अगर भर जाए तो आदमी सपा ज्वाइन कर लिया? आप क्या ज्वाइन कर लिए सांसद जी, बसपा ज्वाइन कर लिए आप?”

रेगुलेटर को लेकर भी हुई बहस

इसके बाद रवि किशन (Gorakhpur) कहते हैं कि सभी जगह रेगुलेटर चालू हैं। पार्षद इस पर कहते हैं कि अगर रेगुलेटर सही तरीके से ऑपरेट नहीं होगा तो पानी भरेगा ही। सांसद जवाब देते हैं, “सब चालू है, केकरा के सुनावत बाट हो पार्षद जी?” इस पर पार्षद कहते हैं, “आपको सुना रहे हैं।”

ब्राह्मण देवता कहने पर पार्षद का जवाब

बातचीत के दौरान रवि किशन (Gorakhpur)  पार्षद को “ब्राह्मण देवता” कहते भी सुनाई देते हैं। इस पर विश्वजीत त्रिपाठी जवाब देते हैं, “यहां पर ब्राह्मण की बात नहीं है, पूरा शहर डूब रहा है। आपको ब्राह्मण देवता, ब्राह्मण देवता दिख रहा है।” इसके बाद सांसद फिर पार्षद से सपा में शामिल होने को लेकर तंज करते हैं और पूछते हैं कि वह सपा वाली बात क्यों कर रहे हैं।

अधिकारियों से बात करने का आश्वासन

बातचीत में रवि किशन पार्षद से यह भी पूछते हैं कि वह अचानक इस तरह क्यों बात कर रहे हैं। पार्षद उनसे अधिकारियों से बात करने की बात कहते हैं। इस पर सांसद तत्काल अधिकारियों से बात करने की बात कहते हैं। इस दौरान जलभराव और जलनिकासी का मुद्दा बातचीत का मुख्य विषय बना रहता है।

नौका विहार पहुंचकर पार्षद ने किया फोन

वीडियो के दूसरे हिस्से में विश्वजीत त्रिपाठी नौका विहार पहुंचकर सांसद को फोन करते दिखाई देते हैं। पार्षद बताते हैं कि शाम के करीब 6:56 बजे हैं और वह जनता के बीच नौका विहार में मौजूद हैं। वह कहते हैं कि सांसद फोन नहीं उठा रहे हैं। (Gorakhpur)  पार्षद आरोप लगाते हैं कि सांसद जनता और जनप्रतिनिधियों से झूठ बोल रहे हैं।

जनता के बीच मौजूद रहने की कही बात

पार्षद वीडियो में कहते हैं कि इतनी भीषण बारिश के बीच सांसद को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को देखना चाहिए। उनका कहना है कि सांसद ने खुद को नौका विहार पर बताया था, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं हैं। इसके बाद पार्षद कहते हैं कि वह खुद नौका विहार पर मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो

रवि किशन (Gorakhpur)  और विश्वजीत त्रिपाठी के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जलभराव और जलनिकासी को लेकर दोनों के बीच बहस के साथ ही सपा और बसपा को लेकर राजनीतिक तंज भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो के अलग-अलग हिस्सों में पार्षद सांसद से शहर की स्थिति को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं।

Gorakhpur जलभराव पर अखिलेश यादव का भी बयान

इसी बीच (Gorakhpur) प्रदेश में जलभराव की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि शहरों में जलभराव का मुख्य कारण अधिक बारिश नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के कारण जलनिकासी व्यवस्था का फेल होना है। अखिलेश ने कहा कि जब नाली से लेकर नाले तक गंदगी से जाम हैं तो पानी निकलेगा कहां से।

नदियों की गाद और बहाव का मुद्दा उठाया

अखिलेश यादव ने कहा कि विभिन्न तरह के प्रदूषण और नालों का नदियों में गिरना भी समस्या बढ़ा रहा है। उनके मुताबिक नदियों में गाद जमा होने से उनका बहाव बुरी तरह बाधित हुआ है। उन्होंने कहा कि बंधा बनाकर उफनती नदी के पानी को रोकना कारगर उपाय नहीं है। अखिलेश ने भविष्य में नदियों की गाद हटाकर उन्हें गहरा करने की बात कही, ताकि नदियां बिना रुकावट प्राकृतिक रूप से बह सकें और उनके भीतर का पारिस्थितिकी तंत्र स्वयं नदियों को निर्मल करने में मदद करे।

लखनऊ से गोरखपुर तक जलभराव पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ हो या स्मार्ट सिटी गोरखपुर, (Gorakhpur) वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े शहर, हर जगह हालात खराब हैं। उन्होंने गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी जताया। उनके मुताबिक विशेष रूप से नदी किनारे बसे और नदी आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भर लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें : जिंदा रहते अपनों ने नहीं पूछा हाल, अपना घर आश्रम की तस्वीर

अखिलेश यादव ने अपने बयान के अंत में भाजपा सरकार पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार की आंख का पानी भी बहकर जलराशि को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा जाएगी, नदी जीवन पाएगी।” गोरखपुर (Gorakhpur) में जलभराव को लेकर सांसद और पार्षद की बातचीत का वायरल वीडियो और अखिलेश यादव के बयान ने बारिश के बाद शहरों की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

Previous Post

Varanasi: जिंदा रहते अपनों ने नहीं पूछा हाल, अपना घर आश्रम की तस्वीर ने खोले रिश्तों राज,एक साल में 55 बुजुर्गों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Gorakhpur में जलभराव पर भिड़े बीजेपी पार्षद और रवि किशन, सपा-बसपा के तंज वाला VIDEO वायरल
  • Varanasi: जिंदा रहते अपनों ने नहीं पूछा हाल, अपना घर आश्रम की तस्वीर ने खोले रिश्तों राज,एक साल में 55 बुजुर्गों की मौत
  • Varanasi: ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, जनभागीदारी को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार
  • Varanasi: फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, घाटों की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी,तेज बढ़ाव से स्नान-तर्पण करने वालों की बढ़ी परेशानी
  • Varanasi: में सजेगा आस्था और तकनीक का अनोखा संगम, दुर्गा प्रतिमा में दिखेगा चलता-फिरता रूप, नारी सुरक्षा का संदेश भी देगी प्रतिमा
  • Varanasi: फिर बढ़ने लगना गंगा का जलस्तर, 5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
  • Chaubepur: 72 घंटे की बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, कच्चे मकान और पेड़ गिरे,जनजीवन हुआ प्रभावित
  • BHU में अनिश्चितकालीन धरने का चौथा दिन: छात्रों ने किया सुंदरकांड पाठ, चीफ प्रॉक्टर और प्रोक्टोरियल बोर्ड को हटाने की मांग
  • Varanasi:  शुरू हुई 240 साल पुरानी विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला, क्षीर सागर में तब्दील रामबाग, उमड़ा जनसैलाब
  • ChatGPT यूजर्स की 53 तस्वीरें लीक! AI एजेंट्स की मनमानी से OpenAI पर उठे प्राइवेसी के बड़े सवाल

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Gorakhpur में जलभराव पर भिड़े बीजेपी पार्षद और रवि किशन, सपा-बसपा के तंज वाला VIDEO वायरल
  • Varanasi: जिंदा रहते अपनों ने नहीं पूछा हाल, अपना घर आश्रम की तस्वीर ने खोले रिश्तों राज,एक साल में 55 बुजुर्गों की मौत
  • Varanasi: ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, जनभागीदारी को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार
  • Varanasi: फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, घाटों की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी,तेज बढ़ाव से स्नान-तर्पण करने वालों की बढ़ी परेशानी
  • Varanasi: में सजेगा आस्था और तकनीक का अनोखा संगम, दुर्गा प्रतिमा में दिखेगा चलता-फिरता रूप, नारी सुरक्षा का संदेश भी देगी प्रतिमा
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव