Varanasi: दुर्गाष्टमी के अवसर पर रविवार की शाम दीनदयाल हस्तकला संकुल में मेरा शहर की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत और डांडिया की धुन पर शहरवासी जमकर झूमे।
Varanasi: नवरात्रि के उल्लास को किया साझा
शाम छह बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम में शहर के कलाकारों और कंटेंट क्रिएटरों (Varanasi) ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। डांडिया की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया और नवरात्रि के उल्लास को साझा किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
ये भी पढ़ें:- Tiger Shroff Firing: एक्टर बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे
कार्यक्रम में पंकज कुमार, आशुतोष सिंह, प्रियंका सिंह और देवानंद सिंह मौजूद रहे। आयोजकों (Varanasi) के अनुसार, डांडिया नाइट के जरिए नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपरा और उत्सव की खुशियों को लोंगो के साथ साझा करने का प्रयास किया गया।यह जानकारी आयोजक सोनल उपाध्याय ने दी।

