Varanasi: सिन्धु विकास समिति संस्था द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी डांडिया बिट्स पर सिन्धी समाज के लोग जम कर झूमे। सर्व प्रथम माता जगदम्बा, साईं झूलेलाल की भव्य आरती उतारी गई व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही आए हुए अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष सत्येन्द्र मनशानी ने किया। इसके उपरांत सैकड़ों की संख्या में सिन्धी समाज की महिला पुरुष व बच्चों परम्परा गत देवी माता के गीतों के साथ ही सिन्धी गीतों पर डांडिया उत्सव में शामिल हुए इस दौरान महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह भी देखने को मिला।

Varanasi: परम्परा गत ड्रेस में सजे प्रतिभागी
बतादें कि इस बार चार अलग अलग वर्गों में डांडिया बिट्स (Varanasi) आयोजित की गई थी जिसमें महिला, पुरुष व युगल के साथ ही बच्चों की अलग परफोर्मेंस शामिल हुई। इस दौरान सभी प्रतिभागी परम्परा गत ड्रेस में सजे हुए नजर आए।

अंत में हर वर्ग में टॉप तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में विशेष सहयोग सुविधा साड़ी (Varanasi) व परिवार नमकीन का रहा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष चन्दन रामरखयानी ने दिया।

ये भी पढ़ें:- Tiger Shroff Firing: एक्टर बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे
डांडिया कार्यक्रम (Varanasi) के मुख्य सलाहकार श्याम खेमानी, चंदन रूपानी, अरुण लखमानी, भानु वाधवानी रहे, कार्यक्रम संयोजक की मुख्य भूमिका में दीपक केसवानी, विनय सचदेवा, त्रिलोचन रामानी व करन रुपानी रहे।


