Varanasi: स्थानीय विकासखंड के ग्राम सभा गड़वा में जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल, हर घर नल योजना की पेयजल आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप है। पानी की सप्लाई का स्टार्टर जल जाने के कारण पूरे गांव में जलापूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को पीने, नहाने और पशुओं को पानी पिलाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
मालूम हो कि गड़वा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 350 घरों में पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। योजना के तहत प्रतिदिन सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे पानी की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन स्टार्टर खराब होने के कारण पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। इसके चलते ग्रामीणों (Varanasi) को रोजमर्रा के कामों के लिए पानी जुटाने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई, लेकिन तकनीकी खराबी के बाद समय से मरम्मत नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Varanasi: जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग
गड़वा गांव (Varanasi) निवासी अमित सिंह, मुन्ना प्रजापति, मूसे प्रजापति, रौनक, अरमान सेठ, गौरीशंकर, राकेश, अनुराग, आशीष, कमलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लगभग सप्ताह भर से टंकी से पानी नहीं आ रहा है। जब भी जल जीवन मिशन के ऑपरेटर से जानकारी ली जाती है तो मोटर खराब होने की बात बताई जाती है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
स्टार्टर बनने के बाद शुरू होगी सप्लाई
इस संबंध में ऑपरेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि पानी की सप्लाई का स्टार्टर जल गया है। दो दिन पहले विभागीय कर्मचारी (Varanasi) स्टार्टर खोलकर मरम्मत के लिए ले गए हैं। अभी तक मरम्मत के बाद स्टार्टर वापस नहीं आया है। उसके आते ही पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
डांडिया की धूम: संगीत और नृत्य से सराबोर हुई काशी
उन्होंने बताया कि गांव में लगभग 50 घरों में और ग्राम सभा के पंचायत भवन पर प्राइमरी स्कूल में जूनियर हाई स्कूल (Varanasi) में भी आज तक जल जीवन मिशन के तहत अभी तक पेयजल कनेक्शन भी नहीं हुआ है। ग्रामीण लगातार कनेक्शन की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कनेक्शन नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

