Nepal: के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था वहां मौजूद लोग उसे देख अपनी जान बचाने इधर उधर भागने लगे। वहीं इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना राजधानी काठमांडू से करीब 250 किलोमीटर दूर फेरीचे के हेलीपैड पर हुई। दोनों हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के थे। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे साफ दिख रहा हैं कि कैसे हेलीकाप्टर आपस में टकराई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, (Nepal) हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान वसंत कुमार बलरामरामाडु के रूप में हुई है। वह फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे। साथ ही भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल भी दुर्घटना में घायल हो गए।
घायल यात्री को पहुंचाया अस्पताल
वहीं सूचना मिलते ही पहुंची पुलिसने, घायलों को काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दोनों (Nepal) हेलीकॉप्टरों के पायलट भी हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें भी आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया।

Nepal: कब हुआ हादसा
आपको बतादें कि दोनों हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बु पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 स्थित फेरीचे में लैंडिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। जिसके बाद दोनों ज़मीन पर गिर पड़े। वहीं (Nepal) सोलुखुम्बु जिला पुलिस के प्रभारी ने बताया कि एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़े:- काशी में गूंजेगी संगीत की धारा, IIT BHU आएंगी वित्तमंत्री
फिलहाल (Nepal) पुलिस हादसे की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।

