Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय, वाराणसी में समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव के नेतृत्व में छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।
इस दौरान (Varanasi) छात्र नेताओं ने विगत दिनों एक कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस प्रकार की टिप्पणियां धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ समाज में नफरत और सामुदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देती हैं। भारत जैसे बहुधार्मिक देश में किसी भी धर्म, आस्था अथवा आराध्य के प्रति अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।
Varanasi: धीरेंद्र शास्त्री के गिरफ़्तारी की मांग
समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव (Varanasi) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं। उनके प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर धीरेंद्र शास्त्री को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा ऐसी कथाओं पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि धर्म का उद्देश्य समाज को जोड़ना, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देना होना चाहिए, न कि लोगों को आपस में बांटना और नफरत फैलाना। धार्मिक मंचों का इस्तेमाल किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़े:- Nepal: आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय पर्यटक की मौत
इस (Varanasi) विरोध प्रदर्शन में दर्जनों की संख्या में छात्र एवं समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में धार्मिक सद्भाव, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

