कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में जीआरपी ने चलाया अभियान, पटना और छपरा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी; बिहार ले जा रहे थे शराब की खेप
Varanasi: छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बड़ी कामयाबी मिली है। जीआरपी की टीम ने बिहार में तस्करी कर ले जाई जा रही देशी शराब की खेप बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 485 देशी शराब के पैकेट बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और छठ पर्व के दौरान शराब की खेप लेकर बिहार जाने की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार, छठ पर्व के मद्देनजर वाराणसी (Varanasi) के कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया के साथ ही यार्ड क्षेत्र में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जीआरपी की टीम ने कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से देशी शराब के 485 पैकेट बरामद हुए।

दो आरोपी गिरफ्तार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी शराब की खेप को (Varanasi) से बिहार ले जाने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक पटना और दूसरा छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। छठ पर्व के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच तस्करों ने शराब की खेप को दूसरे राज्य तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन जीआरपी की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई।

ट्रेनों और उनसे जुड़े क्षेत्रों पर निगरानी
जीआरपी (Varanasi) की इस कार्रवाई को छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। त्योहार के मद्देनजर रेलवे पुलिस की टीमें लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच कर रही हैं। खासतौर पर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों और उनसे जुड़े क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़े:-छठ पूजा पर गंगा घाटों पर नगर निगम ने बनाए सेल्फी प्वाइंट
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट (Varanasi) राजोले नागर ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए रेलवे स्टेशन और यार्ड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी शराब के 485 पैकेट बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी की ओर से आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा, ताकि त्योहार के दौरान अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

