सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के अंदर तक हुई जांच, बिहार, झारखंड और बंगाल जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर; संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील
Varanasi: छठ पूजा के मद्देनजर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया, सभी प्लेटफॉर्म और स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के अंदर पहुंचकर सुरक्षा जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी की टीम ने (Varanasi) स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले अन्य स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। इसके साथ ही ट्रेनों के कोचों में जाकर यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक भी किया। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु पर नजर पड़ने पर तत्काल जीआरपी अथवा आरपीएफ को सूचना देने की अपील की गई।
ट्रेनों पर बढ़ाई गईनिगरानी
छठ पूजा के कारण (Varanasi) से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ अपने गृह जनपदों की ओर रवाना हो रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर भीड़ का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। विशेष रूप से बिहार, झारखंड और बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

सुरक्षा बलों को रखा अलर्ट
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने, (Varanasi) प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था रोकने और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने व उतरने में सहायता देने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़े:- छठ पर्व पर बिहार में शराब की तस्करी की कोशिश नाकाम
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट (Varanasi) राजोले नागर ने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जीआरपी की टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं। यात्रियों से अपील है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

