नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर की चोपन छठ घाट की भव्यता की सराहना, व्रती महिलाएं आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी अर्घ्य, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी, सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिस जवान, सोन नदी के पानी में भी पुलिस करेगी लगातार गश्त
Sonbhadra: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर जनपद में उत्साह और उल्लास का माहौल है।इसी क्रम में चोपन स्थित सोन नदी के तट पर बने छठ घाट का विहंगम, दिव्य और अलौकिक नजारा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कल-कल बहती सोन नदी की जलधारा के बीच व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगी। घाट पर आस्था, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
आदर्श नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम द्वारा छठ घाट (Sonbhadra) को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक लाइटों और भव्य टेंट से पूरा घाट जगमगा रहा है। व्रती महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। साफ-सफाई से लेकर प्रकाश और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक विशेष ध्यान रखा गया है।जनपद के छठ घाटों में चोपन का घाट अपनी भव्य सजावट और बेहतर इंतजामों के चलते विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चोपन छठ घाट की भव्यता और खूबसूरती की गूंज प्रदेश की राजधानी तक पहुंच गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर छठ घाट (Sonbhadra) का वीडियो साझा कर यहां की सुंदर व्यवस्था और भव्य नजारे की सराहना की है। मंत्री द्वारा वीडियो साझा किए जाने के बाद चोपन छठ घाट की चर्चा और तेज हो गई है।

सुरक्षा के लिहाज से रहेगी कड़ी निगरानी
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। घाट और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। भीड़ के बीच असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। (Sonbhadra) सोन नदी में भी पुलिस के जवान लगातार चक्रमण करते रहेंगे, ताकि गहरे पानी अथवा अन्य किसी संभावित खतरे को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।घाट पर पुलिस बल की मौजूदगी के साथ सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम भी रहेंगे।

सुविधाओं का लिया जायजा
ऐतिहासिक और भव्य आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और लिया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। अधिकारियों की टीम के साथ (Sonbhadra) घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।प्रशासन का प्रयास रहेगा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

ये भी पढ़े:- छठ पूजा को लेकर नवनियुक्त नगर आयुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान
वहीं, छठ महापर्व के अवसर पर रविवार शाम (Sonbhadra) चोपन घाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इसमें नामचीन गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसे लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

