Varanasi के नये नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने शुक्रवार को सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिवत अभिषेक कर शहर की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। इसके बाद उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन-पूजन किया।
मंदिर प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। बता दें, शासन ने देर रात 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 2021 बैच के आईएएस अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
Varanasi: सीडीओ के पद पर पहली पोस्टिंग
उन्हें पहली बार (Varanasi) में तैनाती मिली है। इससे पहले वह गोरखपुर में सीडीओ के पद पर करीब 2 साल से तैनात थे।वहीं, वाराणसी के निवर्तमान नगर आयुक्त 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु नागपाल का तबादला गाजियाबाद नगर आयुक्त के पद पर किया गया है। हिमांशु नागपाल को 22 सितंबर 2022 को वाराणसी में सीडीओ के पद पर पहली पोस्टिंग मिली थी। इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 को उन्हें वाराणसी में ही नगर आयुक्त बनाया गया था।

वहीं हिमांशु नागपाल (Varanasi) के कार्यकाल में ही नगर निगम को बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन की श्रेणी में पूरे देश में तीसरा स्थान मिला था। वह दूसरे आईएएस हैं, जिन्होंने (Varanasi) में सीडीओ और नगर आयुक्त दोनों पदों पर काम किया है।
कौन हैं शाश्वत त्रिपुरारी?
शाश्वत त्रिपुरारी 2021 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। 2020 से 2023 तक वह कैंपियरगंज के एसडीएम रहे। इस दौरान उन्होंने मिट्टी खनन पर सख्त कार्रवाई कर अवैध खनन को काफी हद तक रोका, जिसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थी।

ये भी पढ़े:- छठ पूजा को लेकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट
2023-24 मेंअलीगढ़ में तैनाती के दौरान उन्होंने तहसील स्तर पर उत्तर प्रदेश की पहली महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की थी। महिला संबंधी शिकायतों की तत्काल सुनवाई और निस्तारण की इस व्यवस्था को शासन स्तर पर मॉडल के रूप में स्वीकार किया गया। अब उन्हें प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण शहर में नगर आयुक्त (Varanasi) की जिम्मेदारी दी गई है। शहरवासियों को उनसे स्वच्छता, विकास और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
