• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Cyber Fraud: पुलिस कमिश्नर के नाम से बन गई फेक आईडी, साइबर ठगों का नया हथकंडा, जानिए बचने के उपाय

by Abhishek Seth
February 27, 2025
in वाराणसी, स्पेशल स्टोरी
0
Digital Arrest
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Cyber Fraud: प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद साइबर हैकिंग के केसेज कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर अपराधी आए दिन नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। कभी नौकरी तो कभी लोन के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग अधिकारियों के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं और उनसे ठगी कर रहे हैं।

इसी बीच वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेक फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। साइबर जालसाजों ने इस फेक अकाउंट से लगभग 1000 प्रतिष्ठित लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है। मामला सामने आने के बाद साइबर सेल सक्रिय हो गई है और जांच में जुटी हुई है।

Cyber Fraud

Cyber Fraud: फेक आईडी बनाकर भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी पर उनके परिचय में लिखा गया है कि वे आईपीएस अधिकारी हैं और लखनऊ में रहते हैं। शहर के कई लोगों को इस फेक आईडी से अचानक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलने लगी, जिससे लोगों को संदेह हुआ और मामला चर्चा में आ गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

साइबर थाने के एएसआई श्यामलाल गुप्ता ने बताया कि साइबर सेल इस फेक आईडी को ट्रैक कर रही है और इसके पीछे शामिल साइबर अपराधियों का पता लगाने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के बाद अब लोगों को इस फेक आईडी से जुड़ने से रोका जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने आम जनता से अपील की है कि वे इस फेक अकाउंट की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और इसकी सूचना तुरंत साइबर सेल को दें। उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराधियों द्वारा की गई एक साजिश हो सकती है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

फेसबुक अकाउंट की क्लोनिंग: साइबर ठगी का नया हथकंडा

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट मृत्युंजय सिंह ने बताया कि फेसबुक अकाउंट की क्लोनिंग एक आम साइबर अपराध बन चुका है, जिसमें किसी व्यक्ति की फोटो, नाम और सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाया जाता है।

Cyber Fraud
मृत्युंजय सिंह, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

उन्होंने बताया कि यह क्लोनिंग मुख्य रूप से दो कारणों से की जाती है:

  1. पैसा ऐंठने के लिए: साइबर जालसाज फेक अकाउंट से पहले उस व्यक्ति के करीबियों को मैसेज भेजते हैं, फिर उनसे पैसे की मांग करते हैं।
  2. साइबर अपराध फैलाने के लिए: कई मामलों में जालसाज फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों को भ्रामक जानकारियां भेजते हैं, जिससे वे ठगी का शिकार हो जाते हैं।

Cyber Fraud:हर दिन 3 लाख अकाउंट की होती है क्लोनिंग

मृत्युंजय सिंह के अनुसार, हर दिन करीब 3 लाख फेसबुक अकाउंट की क्लोनिंग या हैकिंग की जाती है। कुछ लोग अपनी सुरक्षा के चलते इससे बच जाते हैं, जबकि कई लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर पैसे गवां बैठते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति फेसबुक के जरिए पैसों की मांग करता है, तो बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें। पहले उस व्यक्ति को फोन करके कन्फर्म करें कि वह वास्तव में पैसों की जरूरत में है या नहीं।

फेसबुक अकाउंट की क्लोनिंग से कैसे बचें?

मृत्युंजय सिंह के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बरतकर फेसबुक अकाउंट की क्लोनिंग से बचा जा सकता है:

  1. अकाउंट को लॉक करें: अपने फेसबुक अकाउंट को हमेशा लॉक या प्राइवेट मोड में रखें।
  2. प्राइवेसी सेटिंग्स अपडेट करें: फेसबुक के प्राइवेसी सेक्शन में जाकर अपनी प्रोफाइल और पोस्ट की शेयरिंग सेटिंग्स को “फ्रेंड्स” या “ओनली मी” पर सेट करें।
  3. अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी प्रोफाइल की जांच करें।
  4. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें: अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लिंक भेजता है, तो उसे क्लिक करने से बचें, क्योंकि इससे आपका अकाउंट हैक हो सकता है।
  5. पब्लिक पोस्ट से बचें: अपनी निजी जानकारियों को पब्लिक में शेयर करने से बचें, क्योंकि साइबर अपराधी इन्हीं जानकारियों का गलत इस्तेमाल करते हैं।

Subscribe our channel

Related Posts:

  • Cyber Crime
    Cyber Crime: सावधान ! सोशल मीडिया पर पहले होंगी…
  • Banaras News
    Cyber Fraud: इस खूबसूरत डीपी वाली लड़की से बचके रहना बबुआ !
  • Cyber Fraud Arrest
    Cyber Fraud Arrest: LIC प्रीमियम के नाम पर लोगों से…
  • Varanasi Cyber crime IPL
    Cyber Robbery: क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर…
  • Digital Arrest Varanasi
    Cyber Fraud: नोएडा में पूर्व RBI अधिकारी साइबर ठगी…
  • Digital Arrest
    नई साजिश, नया हथियार,‘Digital Arrest’ बन रहा साइबर…
Previous Post

Mahakumbh: महाकुंभ को लेकर अजय राय ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – लोग पैदल चलते रहे, सरकार नारे देती रही

Next Post

Varanasi: पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की बंदूक, मामूली विवाद में पत्नी को उतारा था मौत के घाट

Next Post
Varanasi

Varanasi: पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की बंदूक, मामूली विवाद में पत्नी को उतारा था मौत के घाट

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव