मुख्यमंत्री योगी ने दिया 3145 ग्राम पंचायत सचिवों को लैपटॉप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 370 ग्राम पंचायतों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत की गई ये वे ग्राम पंचायतें हैं जिनकी सूरत बदली है। योजना के तहत वर्ष 2022-23 में मुजफ्फरनगर को छोड़कर हर जिले में चयनित की गई 5-5 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार की राशि दी गई। यह धनराशि ग्राम पंचायत निधि के बजट के अतिरिक्त है, जो उस ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में खर्च की जाएंगी। 3145 ग्राम पंचायत सचिवों को मुख्यमंत्री योगी ने लैपटॉप दिया। सीएम योगी ने कहा कि अब मैनुअली नहीं तकनीक के मध्यम से आगे बढ़ेंगे। तकनीक भ्रष्टाचार पर प्रहार होता है। आज ग्राम पंचायतों की इनकम भी बढ़ी है। कंप्यूटर आॅपरेटर रख कर ग्राम पंचायत के काम किए गए हैं।
सीएम योगी ने कहा- अब मैनुअली नहीं तकनीक के मध्यम से आगे बढ़ेंगे। तकनीक भ्रष्टाचार पर प्रहार होता है। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि दी गई औरग्राम पंचायत सचिवों को भी लैपटॉप दिया गया।
sudha jaiswal