आगरा । डिप्टी सीएम केशव मौर्य रविवार को आगरा पहुंच कर नगर निगम सभागार में ग्राम्य विकास की योजानाओं को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने मीडिया से कहा,नगर निकाय चुनाव की तैयारी में पार्टी जुट गई है। निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए भी पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं।

प्रदेश में भाजपा की 80 सीटों पर विजय होगी। सपा द्वारा बाबा साहब वाहिनी बनाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा,आज सपा की मजबूरी है कि वो भाजपा की छाया में अपना भविष्य तलाशने की कोशिश कर रही है। पहले वो मंदिर नहीं जाते थे, लेकिन अब मंदिर जा रहे हैं, पहले कुछ और करते थे, अब कुछ और कर रहे हैं। आज भाजपा की विचारधारा के अनुसार सबको चलने पर विवश होना पड़ रहा है।
उप्र बोर्ड के पाठ्यक्रम से मुगलकाल का इतिहास हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा, सबको नजरिया बदलने की जरूरत है। इसको चुनाव से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। आज तुष्टिकरण, परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति खत्म हो गई है, जिससे राष्ट्र का भला हो।
sudha jaiswal