आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में कुलबीर सिंह यादव संगठन के सरोजनीनगर विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त
लखनऊ। नादरगंज – अमौसी आदर्श व्यापार मंडल की एक बैठक सोमवार को बेहटवा स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में काव्या इंटरप्राइजेज के कुलबीर सिंह यादव को सरोजनीनगर विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में ओम प्रकाश शर्मा ने मौजूद व्यापारियों से संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या निस्तारण के लिए उन्हें एकजुट होना जरूरी है। इसके तहत उन्होंने संगठन में अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने की अपील की।

वहीं कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सरोजनीनगर विधानसभा उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह यादव को ओमप्रकाश शर्मा ने नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस मौके पर नादरगंज -अमौसी आदर्श व्यापार मंडल के प्रभारी अनीश खान बल्लू, अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, महामंत्री महताब यादव, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, मंत्री पवन साहू, संगठन मंत्री विशाल यादव, उमेश यादव, नरेश रावत, मंत्री अश्वनी विश्वकर्मा, सूचना मंत्री केशव साहू व रितेश यादव आदि व्यापारियों ने नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह यादव को माला पहनाने के साथ ही मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

जबकि विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कुलवीर यादव के भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए उन्हें व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने और संगठन में जोड़ने का कार्यभार सौंपा।
सावन के धार्मिक आयोजन एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुये विद्युत कार्मिक बरते पूरी सजगता: एके शर्मा