लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। शनिवार को आईपीएल का तीसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स और डेविड वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होगी। सुबह से पिच और मैदान पर एक्सपर्ट मौजूद रहे हैं। बताया जाता है कि इस मैच को देखने के लिए 40 हजार दर्शक पहुंचने वाले हैं। शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होना है। इसके पहले 4: 30 बजे से दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री मिलनी शुरू हो गई थी।

साढ़े 6 बजे उद्घाटन समारोह होना है। बता दें, पिछली बार लखनऊ की टीम ने दोनों ही मैच में दिल्ली को हराया था। लखनऊ का दिल्ली के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन है। जबकि दिल्ली का लखनऊ के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 189 रहा है। वहीं बारिश भी मैच पर असर डाला था। वहीं 1 अप्रैल को लखनऊ के साथ ही यूपी के 27 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल घिरे रहने की संभावना है और तापमान 18 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लखनऊ के खिलाफ डेविड वॉर्नर, फिल सॉल्ट, रोवमन पावेल और मुस्ताफिजुर रहमान 4 विदेशी हो सकते हैं। इनके अलावा पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, और कुलदीप यादव जैसे भारतीय प्लेयर्स भी टीम को मजबूती देंगे।
sudha jaiswal

