• About
  • Advertise
  • EPaper
Friday, March 20, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

उद्भ्रांत के 75 वर्ष पर ‘प्रस्ताव’ के विशेषांक का लोकार्पण

by Lucknow Tutorial Team
June 12, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
उद्भ्रांत के 75 वर्ष पर ‘प्रस्ताव’ के विशेषांक का लोकार्पण
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


कानपुर। हमारे दौर के महत्वपूर्ण कवि और गद्यकार उद्भ्रांत के 75 वर्ष पूरा करने के अवसर पर प्रस्ताव साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से कानपुर प्रेस क्लब में 10 जून को सम्मान समारोह, कानपुर से 27 वर्षों से निकलने वाली साहित्यिक पत्रिका समकालीन सांस्कृतिक प्रस्ताव का उद्भ्रांत विशेषांक का लोकार्पण तथा उद्भ्रान्त : व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नव निकष पत्रिका के संपादक डॉ लक्ष्मीकांत पांडे ने की।
इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए उद्भ्रांत ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक कर देने वाला क्षण है। कानपुर मेरे अंदर रचता-बसता है। मेरी जड़ें यही हैं। कानपुर के श्रमिक आंदोलन, साहित्य और समाज से मुझे ना हारने और जूझते रहने की ताकत मिली है। उद्भ्रांत ने अपने साहित्यिक गुरु हरिवंश राय बच्चन को भी याद किया।
मुख्य वक्ता के रूप बोलते हुए लखनऊ से पधारे कवि, संस्कृतिकर्मी और रेवांत पत्रिका के प्रधान संपादक कौशल किशोर ने कहा कि उद्भ्रांत का साहित्य सृजन शब्द साधना है। इनकी यात्रा बीज से शिखर की है। इन्होंने गद्य और पद्य की अनेक विधाओं में सृजन किया। गीत काव्य में तब सक्रिय हुए जब इस विधा को साहित्य से बाहर कर दिया गया था। उसी तरह इनके पत्रों की दो किताबें ऐसे वक्त में आई हैं जब पत्र लेखन स्थगित है।
कौशल किशोर ने उद्भ्रांत के व्यक्तित्व के संदर्भ में कहा कि कानपुर इनकी कर्मभूमि रही है। यहां के श्रमिक आंदोलन की ऊष्मा को इनके साहित्य में महसूस किया जा सकता है। पत्र लेखन, आत्मकथा और संस्मरण आदि में उस समय का साहित्य और इतिहास मौजूद है। इनका गीत, हिम्मत हार नहीं रे साथी सूरज निकलेगा, इनके व्यक्तित्व के जुझारूपन को दिखाता है। यहां साहस के साथ सच के लिए संघर्ष है। उद्भ्रांत उम्मीद नहीं छोड़ते। इनके कृतित्व और व्यक्तित्व की खूबियां प्रस्ताव पत्रिका में उभर कर सामने आई हैं।
लखनऊ से ही पधारे कवि-कथाकार डॉ शैलेश पंडित ने दूरदर्शन में उद्भ्रांत के साथ के संघर्ष भरे दौर को साझा किया । उन्होंने उद्भ्रांत के प्रबंध काव्य राधा माधव के आधुनिक संदर्भ की चर्चा की और कहा कि यह धर्मवीर भारती की कनुप्रिया की अगली कड़ी है। उद्भ्रांत हमें अपनी परंपरा, पर्यावरण और लोक उत्सव के साथ जोड़ते हैं। उनका जोर इस बात पर है कि मशीनों की अंधी दौड़ हमें उस मोड़ पर ले जाएगी जहां जीने का अर्थ खत्म हो जाएगा। राधा माधव हमें जीवन का अर्थ, एक राग तथा रागोत्सव देता है।
कवि-आलोचक डॉक्टर राकेश शुक्ल ने इनके गीत-काव्य पर कहा कि इसकी वजह से ही वे समकालीन कविता में आंतरिक लय ला पाए हैं। इनके पास गहरी अंतर्दृष्टि है, वहीं जीवन बोध भी भरपूर है। यहां बाहरी जगत अपनी बाहों में बांधता है तो अंतर जगत चेतना को मुक्त करता है। इनके काव्य कौशल के कारण ही नामवर सिंह, शिव कुमार मिश्र जैसे आलोचकों ने इनके सृजन की सराहना की है।
इस मौके पर डॉ प्रभा दीक्षित, जयराम सिंह जय, अशोक शास्त्री, हरभजन सिंह मेहरोत्रा आदि रचनाकारों ने भी उद्भ्रांत के रचनाकर्म, कानपुर से जुड़ाव तथा उनके जीवन के विभिन्न अनछुए पहलुओं पर अपने विचार प्रकट किए। आरंभ में कानपुर के प्रसिद्ध रंगकर्मी मोहित बरुआ ने सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन समकालीन सांस्कृतिक प्रस्ताव पत्रिका के संपादक कैलाश बाजपेई की ओर से किया गया था। परिचर्चा का आरंभ इन्हीं के वक्तव्य से हुआ तथा प्रस्ताव संस्था की ओर से अशोक बाजपेई ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कुशल संचालन कवि व गीतकार अरुण तिवारी ने किया तथा बीच-बीच में उद्भ्रांत के साहित्य सृजन और व्यक्तित्व पर सारगर्भित टिप्पणियां भी की। कामरेड अवधेश कुमार सिंह, अरविंद चतुवेर्दी, सुशील मिश्र सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी थी।

sudha jaiswal

Related Posts:

  • Hemant Sharma News: 'साठ के हेमंत' पुस्तक का काशी…
  • Gita Press: 'जहां गीता है, वहां साक्षात् कृष्ण भी…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Acharya Laxmikant Dixit: नहीं रहे रामलला की…
  • MGKVP Convocation: दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं…
  • 14 वर्षों की सशक्त पत्रकारिता का उत्सव: Jansandesh…
Previous Post

चौक के हिस्ट्रीशीटर ने घर की चौथी मंजिल से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सपरिवार बाबा धाम में नवाया शीश

Next Post
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सपरिवार बाबा धाम में नवाया शीश

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सपरिवार बाबा धाम में नवाया शीश

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े गोलीकांड, क्लासरूम में घुसकर छात्र की हत्या, कैंपस में बवाल
  • Varanasi: गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले आरोपियों की जमानत याचिका ख़ारिज, सलाखों के पीछे मनेगी ईद
  • Sonbhadra: ओबरा में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबजारी का भंडाफोड़, 30 सिलेंडर बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
  • Varanasi: शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के कार से चोरी, शीशा तोड़कर चोर उड़ा ले गये 15 हजार नगद और चांदी का गिलास
  • Varanasi: 31 मार्च तक नहीं जमा किया टैक्स, तो भरना होगा जुर्माना, अप्रैल माह में होगी कड़ी कार्यवाही, नगर आयुक्त ने कहा…
  • Gas Cylinder Crisis: आगरा में गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज महिला, जुड़वाँ बच्चों और पति को छोड़ चली गई मायके
  • कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का Sonbhadra पुलिस ने किया भंडाफोड़: गैंग का हैंडलर जुबेर पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार
  • Chaitra Navratri का पहला दिन: काशी के मुखनिर्मालिका गौरी और मां शैलपुत्री के मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
  • Varanasi: नव संवत्सर पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, गंगा को ‘कमाई का साधन’ बनाने का आरोप, सनातनी पंचांग का लोकार्पण
  • Sonbhadra: जिला पंचायत अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाया मानहानि का आरोप, थाने में दी तहरीर

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े गोलीकांड, क्लासरूम में घुसकर छात्र की हत्या, कैंपस में बवाल
  • Varanasi: गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले आरोपियों की जमानत याचिका ख़ारिज, सलाखों के पीछे मनेगी ईद
  • Sonbhadra: ओबरा में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबजारी का भंडाफोड़, 30 सिलेंडर बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
  • Varanasi: शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के कार से चोरी, शीशा तोड़कर चोर उड़ा ले गये 15 हजार नगद और चांदी का गिलास
  • Varanasi: 31 मार्च तक नहीं जमा किया टैक्स, तो भरना होगा जुर्माना, अप्रैल माह में होगी कड़ी कार्यवाही, नगर आयुक्त ने कहा…
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights