उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 350 करोड़ की धनराशि की प्रदान
फरियादियों के पास खुद चलकर गये उप मुख्यमंत्री
जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाए निदान:केशव प्रसाद मौर्य
गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ करें शिकायतों का निस्तारण
3 दर्जन से अधिक जिलों के कई सैकड़ा लोगों ने रखी अपनी समस्यायें
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास कैम्प कार्यालय पर सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। जनता दर्शन में 3 दर्जन से अधिक जिलों के कई सैकड़ा लोगों ने अपनी समस्यायें रखी।
उपमुख्यमंत्री सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार – बार चक्कर न लगाने पड़ें। उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

उप मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में भूमि विवाद , दुर्घटनाओं से संबंधित ,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, बिजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। जनता दर्शन मे मैनपुरी, बांदा , कानपुर ,लखनऊ अलीगढ़ ,अमेठी ,जालौन, लखीमपुर ,महोबा, कासगंज ,प्रतापगढ़ ,अंबेडकरनगर ,फरुर्खाबाद, हरदोई, जौनपुर ,सीतापुर ,बदायूं, बहराइच ,औरैया, कन्नौज ,फरुर्खाबाद ,हाथरस, भदोही, गाजीपुर, बहराइच ,बदायूं ,बुलंदशहर, आजमगढ़ ,आगरा,, मिजार्पुर, चंदौली, पीलीभीत, बलिया ,बहराइच, सुल्तानपुर सहित लगभग 3दर्जन से अधिक जिलों से कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत ललितपुर, फरुर्खाबाद, सुल्तानपुर सहित अन्य कई जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद व ,अन्य सम्बंधित उच्चाधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 350 करोड़ की धनराशि की प्रदान
वहीँ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 350 करोड़ की धनराशि की प्रदान उपमुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में वित्तीय समावेशन गतिबिधियो को प्रोत्साहित करने की दिशा में सोमवार को प्रदेश के 53 जनपदों के 49084 स्वयं सहायता समूहों के 5.39 लाख सदस्यों को 350 करोड़ रुपये की धनराशि आॅनलाइन माध्यम से उनसे संबंधित समूह के खाते में उप मुख्यमंत्री द्वारा निर्गत किया गया। इस धनराशि में से 19992 स्वयं सहायता समूह के 2.19 लाख परिवारों को रिवॉल्विंग फण्ड के रूप में 30 करोड़ रुपए तथा 29092 स्वयं सहायता समूह के 3.20 लाख परिवारों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 320 करोड़ रुपये निर्गत किये गए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सभी दीदियों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित की गयी एवं उनको आजीविका गतिबिधियो में स्किल क्षमता बढ़ाते हुए अपनी स्वय की पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया । मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सी० इन्दुमती द्वारा सभी समूह सदस्यों को बधाई दी।
sudha jaiswal

