अखिल भारतीय स्तर पर पूरे देश में हुआ प्रदर्शन
लखनऊ। लखनऊ राज्य कर्मचारियों/शिक्षकों के साथ केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों ने मिलकर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर एकजुट होकर जिला मुख्यालयों पर धरना प्रर्दशन कर सरकार को घेरा। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच बनाकर केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी संगठनों के साथ शिक्षकों के संगठनों ने देश व्यापी आन्दोलन जनवरी से प्रारम्भ कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ के कर्मचारी प्रेरणा स्थल बीएन सिंह प्रतिमा स्थल सरोजनी नायडू पार्क में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
आल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी एसयू शाहा, डिवीजनल सेक्रेटरी आरके पाण्डेय डिवीवजन अध्यक्ष, भूभूती मिश्रा, आल इण्डिया पोस्टल एकाउन्ट इम्पलाइज एसो. के महासचिव शत्रुघ्न यादव, सहित कई अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। धरने को सम्बोधित करते हुए आरके पाण्डेय, रेलवे ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी के बुढ़ापे का सहारा है। एसयू शाहा, रेलवे ने कहा कि पेंशन के लिए सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है। इं. हरि किशोर तिवारी ने कहा कि पेंशन भीख नही है, आन्दोलनों के उपरान्त सरकार द्वारा दिया गया। शिवबरन ंिसंह यादव, परिषद ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार कर्मचारियों की बात को अनसुना कर रही है। जो घातक हो सकता है। यदि पुरानी पेंशन नही दी गई तो पूरा कर्मचारी समाज एक साथ सड़को पर आकर आन्दोलन करेगें। अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, उद्यान ने कहा कि व्यापक जनसम्पर्क के बाद ही यह आन्दोलन चलाया जा रहा है इसलिए इसका व्यापक प्रभाव होगा। विवेक कुमार ने कहा कि आईटीआई सभी कर्मचारी एकजुट है केन्द्रीय कर्मचारी संगठन साथ है। इसलिए आन्दोलन व्यापक असरकारी रहेगा। अमिता त्रिपाठी परिषद लखनऊ ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जोर-शोर से कार्यक्रम हो रहे है। किन्तु लखनऊ प्रदेश की राजधानी होने के कारण विशेष प्रभाव छोड़ता है। सभी संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। हमारा आन्दोलन सफल होगा। आजमगढ़, बलिया, बस्ती, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर हापुड़ बाँदा, चित्रकूट, कानपुर सहित, प्रदेश भर के सभी जनपदों में प्रर्दशन/धरना व्यापक रुप से रहा।
sudha jaiswal