कच्चा लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता हैं
हाइलाइट्स
सर्दी से बचाता है
गैस की समस्या से राहत दिलाए
हाई बी.पी. में लाभकारी
कैंसर से लड़ने में सहायक
दाँतों के दर्द में राहत पहुचाये
ब्लड क्लौटिंग ठीक करे
आज हम आपको बताऐंगे कच्चा लहसुन खाने के लाभकारी गुणों के बारे में, ज्यादातर लोग लहसुन को केवल मसाले के रूप में ही जानते हैं लेकिन असल में कच्चा लहसुन औषधिये गुणों से भरपूर होता है। इन गुणों की अधिकता के कारण ही इसे आयुर्वेद में अमृत फल भी कहा गया है। आईये जानते हैं लहसुन के फायदों के बारे में –

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे –
सर्दी से बचाता है

सर्दियों के मौसम में अगर आप भी सर्दी-जुकाम से परेशान रहते है तो इसका उपाये लहसुन में छुपा हुआ है। कच्चे लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं जिसकी वजह से खासी-जुकाम में राहत मिलती है। इसे रोज खाने से सर्दियों में ठंड भी कम लगती है।
गैस की समस्या से राहत दिलाए
जिन लोगों के पेट में गैस या एसिड ज्यादा बनता है उन्हें भी कच्चा लहसुन ज़रूर खाना चाहिए इससे पेट की समस्याए ठीक होती हैं और ये पेट के कीटाणुओं को मरने में मदद करता है जिससे आपकी भूख भी बढ़ती है।

हाई बी.पी. में लाभकारी
अगर आपको हाई बी.पी. की समस्या रहती है तो कच्चा लहसुन जरूर खायें। कच्चे लहसुन में ऐलिसिन नामक पदार्थ होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। क्यूंकि ये कोलेस्ट्रोल कम करता है इससे दिल से जुड़ी बीमारियां भी कम होती हैं।
कैंसर से लड़ने में सहायक
जिस तरह प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है ऐसे में लहसुन कच्चा ही हम सभी को रोज खाना चाहिए। इस बढ़ते प्रदूषण से ज्यादातर लोग लंग कैंसर के शिकार हो रहे हैं तो जब आप इसे कच्चा रोज खाते हैं तो इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप ऐसी गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। धूम्रपान करने वाले लोगों को भी इसे कच्चा रोज खाना चाहिए इससे ऐसे लोग लंग कैंसर से बचे रहते है।
दाँतों के दर्द में राहत पहुचाये
जिस तरह लौंग दाँतो के दर्द में फायदेमंद होता है, उसी तरह ये भी दाँतो के दर्द में बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन का पेस्ट दर्द वाली जगह पे लगाने से दाँतों का दर्द कम होता है और इसके एंटी-बैक्टीरियल गुणों की वजह से इंफेक्शन होने का डर भी कम होता है।

ब्लड क्लौटिंग ठीक करे
इसे इस समस्या में भी जरूर खाना चाहिए, ये ब्लड क्लौटिंग को रोकता है और खून पतला करने में मदद करता है।
कच्चा लहसुन खाने का सही तरीका –
हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियाँ गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। जो लोग इसे कच्चा नहीं खा सकते वो लहसुन को भून के खाने के साथ या पानी के साथ ले सकते हैं। कुछ लोगों को लहसुन की तेज गंध पसंद नही होती वो लोग इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं।