
बेंगलुरु। कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। आप को बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक पहुंचे हैं।

उन्होंने सुबह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेंगलुरु स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने येदियुरप्पा के साथ नाश्ता किया। साथ ही में पूर्व मंत्री के आवास पर राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।
by sudha jaiswal