लखनऊ। राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार को सरोजनीनगर के बेंती स्थित हीरालाल यादव मेमोरियल ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन में दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इससे पहले एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा शिविर के दौरान परिसर की साफ सफाई की गई और बाद में स्वयंसेवकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के अलावा शिक्षक – शिक्षिकाओं के दांतो का परीक्षण किया गया। साथ ही मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें दांत संबंधी परामर्श भी दिए। स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व डॉ. सुजीत कुमार और उनकी टीम द्वारा किया गया। राजन श्रीवास्तव द्वारा संचालित शिविर के दौरान हीरालाल यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष राम सिंह यादव, प्रबंधक अनुराग यादव, प्राचार्या डॉ. चित्रा त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नम्रता सिंह, अंकित सिंह और अन्य शिक्षक /शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
sudha jaiswal

