यात्रियों को मिलेगी राहत
लखनऊ। ग्रीष्मकालीन अवकाश में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन एक और स्पेशल ट्रेन-05616 /05615 गुवाहाटी-जयपुर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। जिसके तहत ट्रेन नम्बर-05616 गुवाहाटी से प्रत्येक रविवार, 28 मई से 25 जून तक पांच फेरों के लिए चलायी जाएगी। यह ट्रेन गुवाहाटी से शाम 6:15 बजे रवाना होगी जो कामाख्या, गोलपारा टाउन, न्यू बंगाईगाँव जंक्शन, कोकराझार, अलीपुर द्वार जं०, डलगांव, न्यू जलपाईगुरी, किशनगंज, बरसोई जं०, कटिहार जं०, नवगछिया, खगरिया, बेगूसराय, बरौनी जं०, समस्तीपुर जं०, मुजफ्फरपुर जं०, हाजीपुर जं०, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या, अयोध्या कैंट, तीसरे दिन लखनऊ तड़के 2:15 बजे पहुंचकर 10 मिनट ठहराव के बाद कानपुर सेन्ट्रल, इटावा, आगरा कैंट, अछनेरा, भरतपुर जॅ, बांदीकुई जॅ, गांधीनगर जयपुर होते हुए जयपुर दोपहर 1:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से 05615, प्रत्येक बुधवार, 31 मई से 28 जून तक रात्रि 9:45 बजे रवाना होगी जो अगले दिन लखनऊ सुबह 8:10 बजे तथा तीसरे दिन शुक्रवार रात्रि 11:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी इकोनामी -12, द्वतीय श्रेणी सामान्य-02, पॉवर कार -02 कुल 16 कोच होंगे।
sudha jaiswal

