सरदार पटेल तिराहा सीआईसी रोड कर्वी से कलेक्ट्रेट चित्रकूट तक विशाल मोटरसाईकिल रैली
चित्रकूट। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर मंगलवार को सरदार पटेल तिराहा सीआईसी, रोड कर्वी से कलेक्ट्रेट तक विशाल मोटरसाईकिल रैली का आयोजन किया गया। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा जनपद एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चित्रकू ट द्वारा संयुक्त रूप से कर्मचारी हितों में स्थानांतरण नीति 2023-24 में व्याप्त विसंगतियों एवं 12 सूत्रीय मांगो तथा पुरानी पेंशन बहाली सहित मांगो पर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।

उक्त ज्ञापन में कर्मचारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार से मिल बैठकर समस्या के निराकरण की मांग किया। चित्रकूट धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विभागों जैसे स्थास्थ्य विभाग, वन विभाग, रोडवेज विभाग, व्यापार कर विभाग सहित अन्य विभागों ने भाग लिया। यह जानकारी कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष आरडी सिहं ने मंगलवार को दी।
