लखनऊ। यात्री जनता की सुविधा के लिए पूर्व से चलायी जा रही 07651/07652 जालना-छपरा-जालना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन अवधि का विस्तार किया जायेगा। जालना से पूर्व से 31 मई तक प्रत्येक बुधवार को चलायी जा रही 07651 जालना-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 26 जुलाई तक तथा छपरा से पूर्व से 2 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जा रही 07652 छपरा- जालना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 28 जुलाई, तक किया जायेगा। इस ट्रेन की रेल संरचना में परिवर्तन किया जायेगा। संशोधित संरचना के अनुसार इस ट्रेन में एसएलआर का 2, जनरल के 2, स्लीपर के 16, थर्ड एसी के 3, सेकेण्ड के 1 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।
sudha jaiswal

