लखनऊ। गाजियाबाद-टूंडला रेल खंड पर चिपियाना बुजुर्ग-दादरी के मध्य चौथी लाइन के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण लखनऊ मण्डल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली गोमती एक्सप्रेस का निरस्तीकरण रिशेड्युलिंग तथा रेग्यूलेशन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन नम्बर-12420 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 4 व 6 मई को गाजियाबाद से 50 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी । वहीं 12419 व 12420 गोमती एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में 7 मई को निरस्त रहेगी ।
sudha jaiswal

