लखनऊ उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल अयोध्या एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के कारण प्रतिदिन इन स्टेशनों पर बड़ी संख्या में यात्रियों व श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों का अयोध्या में आवागमन होता है। इन यात्रियों को उच्चकोटि की यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने अधिकारियों के साथ अयोध्या एवं अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक ने अयोध्या एवं अयोध्या कैंट स्टेशन एवं परिसर का गहनता से परखा और अयोध्या स्टेशन के विकास के तहत प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अयोध्या स्टेशन पर नये स्टेशन भवन में रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस कार्यालयों के आवंटन के लिए स्थलों का भी मुआयना किया। इन यात्रियों को उच्चकोटि की यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा यात्रियों की सुगम, संरक्षित और सुरक्षित यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए इस स्टेशनो पर अनेक विकास कार्य एवं बृहद रेल परियोजनाएं वर्तमान में प्रगति पर हैं। समस्त विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अयोध्या कैंट स्टेशन पर गुड्स शेड, कोचिंग डिपो एवं निमार्णाधीन वाशिंग लाइन स्थल का निरीक्षण किया डीआरएम ने इन समस्त कार्यों को निर्धारित अवधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने की बात कही तथा समयबद्ध एवं संरक्षित रेल परिचालन की प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया।आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) वीरेन्द्र सिंह यादव, सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
sudha jaiswal