निपुण विद्यालय की कार्य योजना, दिसम्बर तक प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने तथा नामांकन के सापेक्ष शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ अभिभावकों से आत्मीय सम्बन्ध सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी

लखनऊ। निपुण विद्यालय की कार्य योजना को लेकर सरोजनीनगर ब्लाक कार्यालय में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापाकों की ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सरोजनीनगर के खंड शिक्षाधिकारी आरपी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय की कार्य योजना, दिसम्बर तक प्रत्येक बच्चे को निपुण् बनाने तथा नामांकन के सापेक्ष शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ अभिभावकों से आत्मीय सम्बन्ध सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी।

बैठक में खंड शिक्षाधिकारी आरपी यादव ने सभी प्रधानाध्यापकों को बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए तथा जल्द से जल्द विद्यालय बनाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में एआरपी उदय प्रताप सिंह, शुचिता त्रिपाठी और भूपेश ओझा द्वारा अकादमिक सम्बन्धित सभी प्रासंगिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस बैठक में लगभग 156 प्रधानाध्यापकों द्वारा सक्रिय रुप से प्रतिभाग किया गया।
lucknow: पीएनसी कंपनी की लापरवाह कार्य शैली से कानपुर रोड पर रोज लगता है जाम

