लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक दलित और गरीबों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे युगपुरुष कांशीराम की 89 वीं जयंती पर बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती ने काशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व राज्यमंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी ने पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर बसपा प्रमुख बहन मायावती और पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संकल्प लिया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी शत प्रतिशत जीत दर्ज करेगी। पूर्व राज्यमंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एकमात्र पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।
भाजपा शासन में गरीब परेशान हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है और सरकार अपराधियों को पकड़ पाने में विफल रही है। पूर्व राज्य मंत्रीसलाउद्दीन सिद्दीकी ने इस अवसर पर कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर बसपा भारी मतों से जीते और बहन मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता अभी से दिन रात मेहनत करना शुरू कर दें।
sudha jaiswal

