बी पैक्स सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने बी पैक्स सदस्यता महाअभियान 2023 का शुक्रवार को शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। यह अभियान 30 सितंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्रता सहकारिता जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे।
प्रदेश में साधन सहकारी समितियां को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। इसका नाम भी बदलकर अब बी पैक्स कर दिया गया है।

यह समितियां सिर्फ खाद और बीज तक ही सीमित नहीं रहेंगी। बी पैक्स प्रदेश सरकार को बहुउद्देशीय बना रही है। प्रदेश भर की सभी विकास खंड की समितियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है सदस्य बनने के लिए 221 रुपए देने होंगे।
बी पैक्स सदस्य बनने के बाद लोगों को उर्वरक, उन्नतशील बीज, कृषि मशीनरी, कीटनाशक, सदस्यों को तीन प्रतिशत ब्याज की दर पर फसली ऋण सहित अन्य कई लाभ दिए जाएंगे। यूरिया, उर्वरक, उन्नत बीज , बीज उत्पादन, कृषि मशीनरी , यंत्रीकरण, कीटनाशक, माइक्रोन्यूट्रीनेन्ट्स एवं अन्य उत्पादन संबंधी सुविधाओं का लाभ कृषि पैदावार एवं उसके उत्पादों (जैसे- अनाज, फल, सब्जियां, पुष्प, डेयरी, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, बागवानी उपज, भेड़-बकरी पालन आदि) के लिए तकनीकी एवं वित्तीय सहायता की उपलब्धता समिति में उत्तराधिकारी नामित करने का अधिकार।