लखनऊ। यूपी की दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को कहा कि हम दोनों सीटें जीत रहे हैं। उन्होंने 11 बजे पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम लोग लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच सभी मुद्दों को लेकर जाएंगे। भाजपा नगर निकाय, लोकसभा और कोआपरेटिव चुनाव में जीत हासिल करेगी। बैठक में इसका संकल्प लिया गया। भाजपा के प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की शनिवार को घोषणा हुई थी। बुधवार सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पहली बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के सभी सभी 47 पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि पार्टी में हर समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। कुछ समाज के लोगों को मौका नहीं मिला है, तो उन्हें अग्रिम मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों में अवसर जल्द दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव की तारीख घोषित होने के सवाल पर कहा कि दोनों रिक्त सीट अपना दल की है। इसको लेकर हम लोग मिलकर रणनीति तैयार कर रहे हैं।
sudha jaiswal