सुरेश बहादुर सिंह
मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करके भाजपा ने अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की
योगी को यूपी तक ही सीमित करके नहीं देखा जा सकता उनकी लोकप्रियता पूरे देश में फैल चुकी है,
योगी भाजपा में प्रधानमंत्री मोदी के बाद वह दूसरे स्टार प्रचारक हैं,
भाजपा निश्चित रूप से अगले लोकसभा चुनाव में उनका उपयोग पूरे देश में करना चाहेगी।

लखनऊ। मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करके भाजपा ने अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए यह संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं उनका प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा। ज्ञात हो कि सोमवार को मोदी सरकार की उपलब्धियों का लेखा जोखा भाजपा शासित प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों ने अपनी जनता के समक्ष रखा था साथ ही मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया था मुख्यमंत्रियों ने यह भी बताया था उनके प्रदेश के विकास में मोदी सरकार की उन योजनाओं का अहम योगदान रहा है जो पिछले 9 वर्ष में संचालित हुई है।

लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव मैं जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों का प्रयास रहता है उत्तर प्रदेश में वह अधिक से अधिक संख्या में अपने सांसदों को विजई बनावे यह एक सत्यता है कि केंद्र सरकार का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है इसलिए सभी राजनीतिक दलों की निगाहें उत्तर प्रदेश पर ही लगी रहती हैं जाहिर है। भाजपा की नजर भी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर है भाजपा निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करना चाहेगी कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनको विजय हासिल हो ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान समय में 66 सांसद हैं भाजपा की नजर उन 14 लोकसभा सीटों पर है जिन पर वह जीत नहीं दर्ज कर पाई है भाजपा ने इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए नई रणनीति तैयार की है उनकी नजर है कि अगर इन सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर लेगी वह अपना पूरा पुराना प्रदर्शन दोहराने में सफल हो जाएगी
भाजपा का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर विजय हासिल करेगी, हालांकि यह दुरूह कार्य है फिर भी भाजपा इन सीटों पर जीत हासिल करने की अपनी प्रतिष्ठा बना ली है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में भाजपा को उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व का एक नया नायक मिला है हालांकि योगी को यूपी तक ही सीमित करके नहीं देखा जा सकता उनकी लोकप्रियता पूरे देश में फैल चुकी है और भाजपा में प्रधानमंत्री मोदी के बाद वह दूसरे स्टार प्रचारक हैं भाजपा निश्चित रूप से अगले लोकसभा चुनाव में उनका उपयोग पूरे देश में करना चाहेगी पिछले लोकसभा चुनाव में भी योगी ने अपने करिश्माई व्यक्तित्व का परिचय देते हुए भाजपा को अधिकांश सीटों पर जीत दिलाने में सफल हुए थे भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में भी योगी को ही अपना मुख्य चुनावी प्रचारक के रूप में प्रस्तुत करेगी
कर्नाटक में मिली हार से भाजपा को करारा झटका लगा है इसलिए भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने सारे अस्त्रों का प्रयोग करेगी हाल ही में उत्तर प्रदेश में संपन्न निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकेले अपने दम पर सभी नगर निगमों पर एवं नगर पालिका चुनाव में बहुमत हासिल किया है जाहिर है प्रदेश में उनकी लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है और प्रदेश की जनता में उनका विश्वास बढ़ा है जनता आज भी योगी आदित्यनाथ के पीछे खड़ी है भाजपा आलाकमान को इस बात का एहसास है योगी की इसी लोकप्रियता को आगामी लोकसभा चुनाव में बनाया जा सकता है भाजपा आलाकमान उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी योगी की इस लोकप्रियता का लाभ उठाने का प्रयास करेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश का सम्मान बढ़ा है, सुरक्षा के मामले में देश में नई आशा और विश्वास पैदा हुई है विश्व पटल पर भारत ने अपनी धाक जमाई है और उन्हें पूरा विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में अगले 2 साल में भारत दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश होगा योगी ने उनकी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत को कोई भी आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता पिछले 9 साल के कार्यकाल में पूरे देश में यह महसूस किया है कि हमारा देश विश्व पटल पर रहा है और विश्व में हमारे देश का मान बढ़ा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की मुख्यमंत्री योगी ने भी यह संकेत दिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करेगी उनका मानना है आज भी प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देने वाला कोई भी नेता विपक्ष में मौजूद नहीं है और इसका लाभ भाजपा को ही मिलेगा और प्रधानमंत्री मोदी 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री होंगे।
इस प्रेस वार्ता के दौरान योगी ने अपने सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की हालांकि इन उपलब्धियों का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दिया उनका मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं जो उत्तर प्रदेश में प्रमुखता से लागू की गई हैं। उसी का लाभ भाजपा को निकाय चुनाव में भी मिला है, और आगे लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहतर कानून व्यवस्था की भी चर्चा की और उन्होंने किस तरह से संगठित गिरोहों का सफाया किया उसके बारे में भी प्रदेश की जनता को अवगत कराया जाहिर है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और संगठित गिरोह का सफाया भी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा उत्तर प्रदेश में निश्चित रूप से इन मुद्दों का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा हालांकि चुनाव के परिणामों के बारे में चर्चा करना जल्दबाजी होगी लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी की प्रतिबद्धता उनका कुशल नेतृत्व और उनकी कार्यकुशलता का लाभ भाजपा को जरूर मिलेगा सोमवार को चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया वह आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे हालांकि विपक्षी दल उनके दावे को एक सिरे से नकार रहे हैं। बच्चों का मानना है कि देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाएगी।
sudha jaiswal