आपातकाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री को युवाओं को दिखाएगी बीजेपी
लखनऊ। भाजपा अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाएगी। वही इमरजेंसी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को युवाओं को भी दिखाने का काम किया जाएगा। 25 जून 1975 में कांग्रेस के शासनकाल में आपातकाल लगाया गया था। जिसके बारे में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बताने का काम किया जाएगा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत तमाम विपक्ष इस बात को लेकर दावे करते हैं कि वर्तमान समय की स्थिति अघोषित आपातकाल की तरह ही है। वही बीजेपी अब इन आरोपों का जवाब कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए इमरजेंसी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाने की तैयारियां कर रही है। बीजेपी अपने जनसंपर्क महा अभियान के दौरान 25 जून को देश भर में कांग्रेस शासनकाल में लगाए गए इमरजेंसी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाएगी।बीजेपी ने इस फिल्म को दिखाने के लिए 25 जून की तारीख इसलिए भी निर्धारित की है क्योंकि इसी दिन 1975 में देश में 21 महीने का इमरजेंसी लगाया गया था।
sudha jaiswal

