जेआईटी और एएमपी ने किया फ्री एंट्री मेगा जॉब ड्राइव का हुआ आयोजन
लखनऊ। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने सितम ढाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर नौकरियों कि बरसात ने लखनऊ और आसपास के टैलेंट को उनकी क्षमतानुसार नौकरी पाने का भरपूर मौका दिया। जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस और एएमपी इंडिया फॉउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में 20 मई को फ्री एंट्री मेगा जॉब ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ, गौंडा, कानपुर, बहराइच आदि क्षेत्रों के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्ण रूप से नि:शुलक इस आयोजन ने स्थानीय प्रतिभाओं को उनके टैलेंट के मुताबिक नौकरियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करने का प्रयास किया। इस टैलेंट हंट के दौरान देशभर से 14 से अधिक नामी गिरामी कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 2200 नौकरियों की पेशकश की।
कार्यक्रम की शुरूआत जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक मेजर जनरल (रिटा.) संदीप सिंह ने फीता काटकर की। इस मौके पर उन्होंने जेआईटी और एएमपी इंडिया फॉउंडेशन को एक साथ मिलकर इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दी। मेगा जॉब ड्राइव में विभिन जॉब प्रोफाइल्स के लिए लगभग 2200 नौकरियों की बरसात हुई, जिसमें उम्मीदवारों ने गर्मजोशी के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ये पद दसवीं से लेकर स्नातकोत्तर डिग्री वाले लोगों के लिए खुले थे। इस जॉब ड्राइव में पार्टिसिपेट करने वाले कुछ उम्मीदवारों को कॉपोर्रेट्स ने हाथों हाथ नौकरी का आॅफर दिया, वहीं कुछ टैलेंट्स को आगे की प्रक्रिया के लिए अगली तारीख दी गयी।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान नौजवानों का हौंसला और जज्बा काबिले तारीफ रहा। एक तरफ जहां जॉब ड्राइव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का कहना था कि इस मेगा इवेंट ने उन्हें अपना टैलेंट दिखने का न सिर्फ एक प्लेटफार्म प्रदान किया है, बल्कि उनके अंदर खुद को साबित करने का आत्मविश्वास भी जगाया है। दूसरी तरफ कॉपोर्रेट्स ने भी इस भव्य आयोजन को खूब सराहा। यह मेगा जॉब ड्राइव जेआईटी के लखनऊ कैंपस, सीपी -18, पुष्पी टावर, नियर चन्दन हॉस्पिटल, चिनहट तिराहा, गोमती नगर पर सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। जेआईटी और एएमपी इंडिया फॉउंडेशन भविष्य के कार्यबल को प्रासंगिक उद्योगों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस जॉब ड्राइव के लिए उनका सहयोगी दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि योग्य उम्मीदवारों को अपने कौशल और विशेषज्ञता दिखाने के समान अवसर मिलें। इस तरह के सहयोग शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजकों में जेआईटी से मो. इमरान, प्रो. भरत बांगा, प्रो. देवाशीष मिश्रा, शिवानी शर्मा, खतीजा सिद्दीकी, फराज अख़्तर, मो. साद खान, सय्यद मेराज अहमद, हिना खान, फराह जबीन, धर्मेश कुमार आदि मौजूद रहे।
sudha jaiswal

