महराजगंज। यूपी के महराजगंज में मां बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना गुरुवार को भिटौली थाना क्षेत्र के अमवा भैसी गांव में तड़के लगभग 5 बजे एक झोपड़ी अचानक आग लग गई।

उसमें बंधे मवेशी जलने लगे। मां और बेटा बचाने गए तो आग के चपेट में आगये गांव के लोगों ने बताया कि झोपड़ी मे मच्छर से बचाव के लिए आग जलाया गया था। सूत्रों के माने तो झोपड़ी मे आग लगने के बाद मवेशी को बचाने के बजह से मां – बेटे के ऊपर छप्पर गिर गया। उसके नीचे दबने से दोनों जलने लगे। मृतक महिला कौशिल्या (55) व युवक राम आशीष (34) की मौत हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।