लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ महानगर, लखनऊ ने बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल को शिष्टाचार भेंट की। संघ के अध्यक्ष राहुल बाल्मीकि, उपाध्यक्ष दीपक सोनकर शैलू, दिलीप वाल्मीकि, करन चौधरी, राजेन्द्र बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि द्वारा महापौर से शिष्टाचार भेंट करने के पश्चात अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया गया। महापौर ने उनकी बातों को ध्यान से सुना गया एवं समस्त बिन्दुओं को लिखित रूप में देने एवं एक अन्य दिवस निर्धारित कर बैठ कर वार्ता करने की बात कही गयी, एवं दीपक बाल्मीकि को आश्वस्त किया गया कि समस्त समस्याओं को न्यायोचित निस्तारण कराया जायेगा।
sudha jaiswal