लखनऊ। आलमबाग,कानपुर रोड एलडीए कालोनी सेक्टर जी स्थित मिशन सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को धूमधाम से 132 वीं अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री के ओ एस डी रहे मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब के कार्यों को याद करते हुए उनके विचारो से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान कार्यक्रम के संचालक प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष विशाल आनन्द गिहार, हिमांशु अंबेडकर, पूजा गौतम, नेहा सिंह नंदवंशी, रामधनी अकेला सहित संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
sudha jaiswal

