लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कई विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। आप को बता दें कि ये नियुक्तियां चिकित्सा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विपणन निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक उद्यान निरीक्षक, अपर जिला सूचना अधिकारी और कनिष्ठ सहायकों की हुईं हैं। सीएम योगी ने कहा कि आप सभी चयनित युवा कार्मिकों का अभिनंदन करता हूं। उत्तर प्रदेश में कार्य करना एक गौरव की बात है, ये माना जाता है, जिसने यूपी में कार्य किया। वह देश में कही भी कार्य कर सकता है, ये कार्मिक की धारणा है। उत्तर प्रदेश में शासन की नीतियों के आधार पर कार्य करना बड़ी जिम्मेदारी होती है। शासन की छवि कार्मिकों के आचरण से ही मजबूत होती है।

आप को बताते चले कि यूपी में मिशन रोजगार के तहत बुधवार को 795 नए अफसर चुने गये हैं। यह कार्यक्रम लोक भवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि पहले भर्तियों में भ्रष्टाचार इस कदर था कि जो योग्य नहीं था, वो आयोग का अध्यक्ष होता था। आज उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां परीक्षा के पहले ही मुन्नाभाई जैसे सॉल्वर उठा लिए जाते है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन पर ये मिशन रोजगार की प्रक्रिया चल रही है।

हमारे मुख्य सचिव पिछले 39 वर्षो से लगातार प्रशसनिक कार्य कर रहे है, ये उदाहरण है कि जिससे सरकारी कार्यकुशलता पता चलती है। इसी तरह कृषि उत्पादन आयुक्त भी 35 वर्ष से लगातार कार्य कर रहे है। ये हमारे प्रशासन के अधिकारी युवाओ के रोल मॉडल है, आप इनसे सीखिए। उन्होंने आगे कहा कि व्यक्ति तभी आगे बढ़ पाता है, जब उसके कार्य मे ईमानदारी हो। आपको भी एक लम्बी दूरी तय करनी है। इसके लिए आपको भी ईमानदारी निष्ठा से कार्य करना होगा। आपको शासन जहां भेजे, वहां पूरी निष्ठा से काम करना होगा। ट्रांसफर-पोस्टिंग से बचना होगा।
sudha jaiswal