परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री योगी
सरकार इलाज के लिए पूरी मदद करेगी, कमजोर लोगों को परेशान करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन लगा लोगों की शिकायतों को सुना और जन शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं वे स्वयं एक-एक फरियादी के पास पहुंचे। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 फरियादी फ़रियाद लेकर आये थे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी की समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते हुए संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। परेशान करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले और कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

सीएम योगी ने पीड़ितों से कहा कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन को दिया जाय। जनता दर्शन में सीएम ने जनता दर्शन में परिजनों के साथ पहुंचे बच्चों को दुलारा इसके साथ ही चॉकलेट दी।
luclnow: प्रदेश में अभियान चला कर किया जाये निराश्रित गौवंश का संरक्षण: मुख्यमंत्री योगी