लखनऊ। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष धीरू पाण्डेय के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं के साथ शुक्रवार को मोहनलालगंज स्थित कारू बीर बाबा मंदिर से युवाओं द्वारा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। यह बाइक यात्रा मोहनलालगंज मंडल से प्रारंभ होकर गौरा में नुक्कड़ सभा करके नगराम मंडल से अमेठी मंडल होते हुए गोसाईगंज मंडल में रात्रि प्रवास और रात्रि चौपाल कर शुक्रवार की यात्रा का समापन होगा। धीरु पांडे ने बताया कि यह यात्रा 7 दिन में लखनऊ के प्रत्येक 16 मंडल होते हुए समाप्त की जाएगी। यात्रा का शुभांरभ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवदी ने झंडी दिखाकर किया। यात्रा में जिला महामंत्री सुमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला मंत्री विवेक सिंह और जितेंद्र बाबा, मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह, सभासद हिमांशु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
sudha jaiswal