लखनऊ । मोहनलालगंज तहसील परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मोहनलालगंज तहसील परिसर में बने शिव मंदिर पर बुधवार को पुरोहित द्वारा सर्वप्रथम पूजन किया गया वही एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य व तहसीलदार आनंद कुमार तिवारी ने तहसील कर्मियों के साथ मिलकर धूमधाम से अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया गया। बुधवार की सुबह शुरू हुए इस अखंड रामायण पाठ में तहसील के समस्त अधिकारियों व राजस्व कर्मचारियों के साथ मोहनलालगंज तहसील बार के अधिवक्ता व पत्रकार शामिल रहे।
sudha jaiswal

