लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के आज गुरुवार को पहले दिन 58 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे हैं। पहले दिन सुबह 8 बजे से एग्जाम शुरू हुआ है। चेकिंग के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्रों के अंदर एंट्री दी गई। पहले दिन बच्चों को सीट ढूंढने में थोड़ी दिक्कत हुई। स्कूल स्टाफ की मदद से बच्चे सही समय पर अपनी सीट तक पहुंच गए। सुबह की पाली में हाईस्कूल में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और इंटर में सैन्य विज्ञान की परीक्षा हो रही है। बता दें कि तिलक लगाकर हुई एग्जामिनेशन रूम में एंट्री कराई गई।
लखनऊ के बाल निकुंज इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स का केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों ने पहले फूल बरसाया, फिर आरती कर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद स्टूडेंट्स का मुंह मीठा कराकर उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा गया। लखनऊ के राजकीय इंटर कालेज निशातगंज में परीक्षा देने आए छात्र निशांत की अचानक से तबीयत बिगड़ गई और चक्कर आने लगा। इस बीच अभिभावक ने मौके पर ही पानी पिलाकर बच्चे को पहले थोड़ा शांत कराया। फिर परीक्षा कक्ष में भेजा।
मजे की बात यह है कि पहले दिन ही नहीं पहुंचे कक्ष निरक्षक राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में बने नोडल कंट्रोल रूम को कई केंद्रों से कक्ष निरीक्षकों की कमी की सूचना प्राप्त हुई। राजधानी में 126 परीक्षा केंद्रों पर एक दिन पहले ही 100 से अधिक कक्ष निरीक्षक बिना सूचना के गायब थे। इन केन्द्रों के व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों के न आने की सूचना भेजकर दूसरे कक्ष निरीक्षक मांगे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि जिन केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे हैं, वहां पर व्यवस्था की जा रही है।
कंप्यूटर से यूपी के 75 जिलों में मॉनिटरिंग हो रही
इस बार 58 लाख 85 हजार 745 स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हैं। इन स्टूडेंट्स के लिए प्रदेशभर में 8753 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ में राज्य स्तरीय 2 कंट्रोल रूम तैयार किया गया हैं।
by-sudha jaiswal

