
लखनऊ। राजधानी में 24 घंटे के भीतर 290 सैंपल की जांच हुई। गनिमत यह है कि कोई भी सैंपल पॉजिटिव नही मिला। यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार सुबह आई कोरोना रिपोर्ट में 24 घंटे में 29 नये मरीज संक्रमित मिले हैं। बता दें कि कोरोना सबसे ज्यादा गोतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में फैला है।

राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 40 लाख 5 हजार 2 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 17 करोड़ 69 लाख 98 हजार 683 को पहली डोज और 16 करोड़ 89 लाख 68 हजार 977 को दोनों डोज लग चुकी है। वही प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 4 करोड़ 60 लाख 37 हजार 342 है।
sudha jaiswal