लखनऊ। एक तरफ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। यूपी में मौसम के उलटफेर का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 33 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद और नोएडा में दोपहर में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे।वहीं, झांसी, मेरठ और कानपुर में भी बारिश हुई।

किसान इस समय आलू की खुदाई कर रहे हैं। सरसों की फसल भी पककर तैयार है, लेकिन बारिश से किसानों की उम्मीदों को नुकसान हो सकता है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश होती है, तो आलू खेत में ही सड़ जाएगा। सरसों की बाली भी टूटकर जमीन पर गिर जाएगी।

जहां लखनऊ में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। वहीं कुछ जगह बूदाबादी भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी 4 दिन एसे ही हलात बने रहेंगे। बता दें कि शुक्रवार सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आप को बाता दें कि मौसम को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सिंचाई न करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। बुवाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव भी न करें। आंधी-बारिश से फसल गिरने की आशंका है। सहारनपुर में शुक्रवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हुई।

इसके बाद से तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार तक 6.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, देर रात से बारिश होने पर जिले में बिजली की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। मेरठ के सरधना में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सुबह से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहने का अनुमान है। यूपी के 5 शहरों का शुक्रवार की रात का तापमान। अधिकतम तापमान 37.2 त्उ दर्ज किया गया। वहीं नोएडा और गाजियाबाद व ललितपुर में ओले गिरे, बता दें कि ललितपुर में एक किसान का एसडीएम के सामने जमीन पर सिर पटक-पटककर रोने की जानकारी मिली है।

शुक्रवार को देर रात ललितपुर और झांसी में ओले गिरने की जानकारी मिली। सूत्रों के अनुसार ललितपुर में ओले गिरने से खेत में काम कर रहे 5 किसान घायल हो गए। वहीं, फसलों का भी नुकसान हुआ। इसके बाद शनिवार को यहां के किसान ओले से खराब हुई फसलों को लेकर एसडीएम के यहां पहुंच गए। वहां एक किसान जमीन पर सिर पटक-पटककर रोने लगा। वहीं शनिवार को कानपुर, सहारनपुर, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा में बारिश हुई है। वहीं, अयोध्या, प्रयागराज में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिन यानी 22 मार्च तक यूपी का मौसम ऐसा ही उलटफेर भरा रहेगा। आप को बता दें कि यूपी में अब तक की सबसे बड़ी ओलावृष्टि ललितपुर में हुई। यहां बारिश और ओले गिरने से 10 से अधिक किसान घायल हो गए। 5 को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
sudha jaiswal